दबे पांव फार्म में घुसा तेंदुआ और मुंह में मुर्गे को दबाकर भाग निकला, सामने आया VIDEO। Leopard sneaks into farm and escapes by pressing Cock in mouth VIDEO surfaced


Leopard- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
तेंदुआ

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के घोड़बंदर रोड पर काजू पाड़ा गांव के एक फर्म में तेंदुआ घुस गया और वहां से एक मुर्गे को मुंह में दबाकर भाग गया। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, ये घटना 8 अगस्त की रात की है। फार्म में काम करने वाले एक शख्स ने इसका मोबाइल से वीडियो भी बना लिया है। इलाके में तेंदुआ होने से हड़कंप मच गया है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। 

अहमदनगर में कुत्ते ने तेंदुए को भगाया!

इससे पहले जून के महीने में महाराष्ट्र के अहमदनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक कुत्ता एक तेंदुए पर भारी पड़ा था। हालांकि इस बात पर यकीन करना मुश्किल है लेकिन इसका वीडियो भी सामने आया था। जिसमें दिखाई दे रहा था कि एक कुत्ता, एक तेंदुए को ललकारता है और भौंककर उसे भगा देता है।

जो वीडियो सामने आया था, उसमें दिख रहा था कि एक तेंदुआ, रात में एक घर में घुसने की कोशिश करता है। वह दबे पांव घर में घुस रहा होता है और अचानक उसे सामने बैठा एक कुत्ता दिखाई देता है। तेंदुआ उस कुत्ते पर हमला करने की कोशिश करता है लेकिन कुत्ता डटकर उसका सामना करता है। 

कुत्ते की आवाज सुनकर तेंदुआ रुक जाता है और उसी के सामने दुबककर बैठ जाता है। इस दौरान कुत्ते का भौंकना जारी रहता है और तेंदुआ उसकी आवाज से भाग जाता है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद भी हो गई, नहीं तो शायद कोई इस बात पर भरोसा नहीं करता कि एक कुत्ते ने अपनी बहादुरी से घर के लोगों की और अपनी जान बचा ली। 

ये भी पढ़ें: 

यूपी: गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग में सामने आई बड़ी लापरवाही, करीब 32 डॉक्टर हुए गायब, कई तो एक साल से ड्यूटी पर नहीं आए

सीएम योगी ने जाति, मत और मजहब को लेकर कह दी बड़ी बात, यहां जानें पूरा मामला 

https://www.youtube.com/watch?v=U1npmw1ZQmk

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें महाराष्ट्र सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *