अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही, अब तक 65 से ज्यादा लोगों की मौत l Fire wreaking havoc in Hawaii province more than 65 people have died so far


America News- India TV Hindi

Image Source : AP
अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही

America: अमेरिकी राज्य हवाई के जंगलों में लगी आग भीषण होती जा रही है। आग की वजह से अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का अनाकादा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रशासन आग बुझाने की लगातार कोशिश कर रहा है लेकिन उसकी कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। आग की वजह से हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। इसके अलावा शहर की 1000 से ज्यादा इमारतें जल कर खाक हो चुकी हैं।  

आग की वजह से लाहौना शहर पूरी तरह से बर्बाद 

जानकारी के अनुसार, आग की वजह से लाहौना शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। हवाई के गर्वनर जाश ग्रीन ने बताया कि 16 लाख की आबादी वाले लाहैना शहर में मची तबाही के बाद इसे फिर से खड़ा करने में कई साल और अरबों रुपए लग जाएंगे। वहीं इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फंड जारी किया है। बताया जा रहा है आग प्रभावित इलाकों से अब 15 हजार से भी ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इसमें कई सैलानी भी शामिल हैं। 

America News

Image Source : AP

अमेरिका: हवाई प्रांत में आग मचा रही तबाही

बता दें कि अमेरिका के हवाई प्रदेश की अब तक की यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है। इस आग में करीब एक हजार बिल्डिंग्स जल चुकी हैं। वहीं स्टेट में कई लोग बेघर चुके हैं। इस आग में अमेरिका का सबसे बड़ा और 150 साल पुराना बरगद का पेड़ भी जल गया। इससे पहले साल 1961 में एक समुद्री लहर में 61 लोगों की मौत हुई थी।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। US News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *