Yamuna’s water level crosses danger mark in Delhi । दिल्ली में फिर मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा


yamuna river- India TV Hindi

Image Source : PTI
खतरे के निशान से ऊपर यमुना

नई दिल्ली: यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को दिल्ली में नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। केंद्रीय जल आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जल स्तर मंगलवार अपराह्न तीन बजे चेतावनी के निशान 204.50 मीटर को पार कर गया और रात 10 बजे तेजी से बढ़कर यह 205.39 मीटर तक पहुंच गया। उन्होंने बताया था कि सुबह पांच बजे तक जलस्तर 205.50 मीटर तक पहुंचने और दिन में इसके और बढ़ने का अनुमान है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हालांकि, दिल्ली में नदी का जलस्तर निकासी अभियान शुरू करने के स्तर 206.00 मीटर तक नहीं बढ़ेगा, बशर्ते पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश न हो।’’

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी पहुंचा दिल्ली


हरियाणा के यमुनानगर जिला स्थित हथिनीकुंड बैराज में प्रवाह देर रात 9 बजे लगभग 27,000 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया जो मानसून के मौसम के दौरान मध्यम माना जाता है। दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है लेकिन गंभीर स्थिति की आशंका नहीं है। हिमाचल प्रदेश में रविवार से भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके कारण कम से कम 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

yamuna water level increase

Image Source : PTI

यमुना का जलस्तर बढ़ा

बाढ़ से करोड़ों का नुकसान

दिल्ली को जुलाई के मध्य में अभूतपूर्व जलभराव और बाढ़ से जूझना पड़ा था। इतना ही नहीं, यमुना का जल 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली में बाढ़ के कारण 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। बाढ़ के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। नदी 10 जुलाई से लगातार आठ दिन तक खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बहती रही। दिल्ली में यमुना के पास के निचले इलाके में लगभग 41,000 लोग रहते हैं। इन इलाकों को संवेदनशील माना जाता है।

यह भी पढ़ें-

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *