येवगेनी प्रिगोझिन
रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के प्लेन क्रैश में मारे जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो रूस के करीब हुए एक प्लेन हादसे में प्रिगोझिन की मौत हुई है। हाल ही में रूस में राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ हुई बगावत के बाद प्रिगोझिन को देश से बाहर कर दिया गया था।
मौत की थी अटकलें
जून महीने में पुतिन के खिलाफ बगावत के बाद से ही वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के हत्या की अटकलें लगाई जा रही थी। रूस के पड़ोसी देश बेलारूस ने प्रिगोझिन को शरण देने की बात कही थी।
कैसे हुई मौत?
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई। वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन भी इनमें से एक थे। वैगनर ग्रुप से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने बताया है कि जेट को मॉस्को के उत्तर में टवर क्षेत्र में हवाई सुरक्षा द्वारा मार गिराया गया।
साजिश को नहीं?
रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि क्रैश हुए प्लेन में येवगेनी प्रिगोझिन सवार था। तास न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्लेन जमीन से टकराने के बाद आग की लपटों से घिर गया। वहीं, कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने धमाकों की भी आवाज सुनी है।
ये भी पढ़ें- चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर पुतिन ने दी पीएम मोदी को बधाई, अमेरिका और यूरोप ने कहा-“शाबाश”
ये भी पढ़ें- BRICS सम्मेलन में पुतिन ने किया युद्ध खत्म करने का ऐलान, मगर पश्चिमी देशों पर लगाया ये बड़ा आरोप