यूपी: अमेठी में युवा कांग्रेस के नेता पर हमला, बीजेपी नेताओं समेत 10 के खिलाफ मामला दर्ज। UP Youth Congress leader attacked in Amethi case registered against 10 including BJP leaders


UP Police - India TV Hindi

Image Source : FILE
यूपी पुलिस

अमेठी: यूपी के अमेठी में कांग्रेस नेता पर हमले का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप बीजेपी नेताओं के ऊपर लगा है। युवा कांग्रेस की अमेठी इकाई के अध्यक्ष शुभम सिंह पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में भाजपा के दो नेताओं और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) इलामारन ने बताया कि शुभम सिंह के मामले में अमेठी थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है और इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला पहुंचे थाने

युवा कांग्रेस के नेता पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व पूर्व मंत्री आशीष शुक्ला समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर भाजपा नेताओं को इसके लिए जिम्मेदार बताया। अमेठी थाने में दी गई तहरीर में सिंह ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह मुंशीगंज रोड स्थित इंटरनेशनल होटल से खाना पैक करा कर जैसे ही बाहर निकला, पीछे से स्कार्पियो पर सवार होकर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह), और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशु मिश्रा और उनके साथ आठ अन्य लोगों ने उनके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। 

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में सत्येन्द्र प्रताप सिंह (राजू सिंह) और विषु मिश्रा को नामजद करके और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कांग्रेस के लोग हताश और निराश हैं, ऐसे में उनके पास ऐसी ओछी राजनीति के सिवा कुछ नहीं बचा है। त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में सच्चाई कहीं दूर-दूर तक नहीं है, आरोप पूरी तरह निराधार है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

चंद्रयान-3: शिवशक्ति नाम पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने जताई घोर आपत्ति, दिया ये विवादित बयान 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: 80 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों-दिव्यांगों को बड़ी सुविधा, घर से डाल सकेंगे वोट

https://www.youtube.com/watch?v=puSwYO8S5g8

 

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें उत्तर प्रदेश सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *