‘एक नरेंद्र ने भारत के विश्वगुरु बनने का सपना देखा तो दूसरा कर रहा पूरा’ l Madhya Pradesh cm Shivraj Singh Chauhan in Aap Ki Adalat narendra modi


Aap Ki Adalat,  Shivraj Singh Chauhan,  Shivraj Singh Chauhan in Aap Ki Adalat- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
आप की अदालत में शिवराज सिंह चौहान

Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के प्रचलित शो ‘आप की अदालत’ में इस बार कटघरे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे। उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सभी सवालों के जवाब बड़ी चपलता से दिए। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की कई रणनीतियों का भी खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने कई विषयों पर भी बोला, जिसे अब तक भारतीय राजनीति में अछूता छोड़ा गया था।

दुनियाभर में ऊंचा हो रहा भारत का नाम- शिवराज सिंह चौहान 

इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भारत दुनियाभर में अपना नाम ऊंचा कर रहा है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंच गया है। अर्थव्यवस्था के मामले में भारत तेजी से महाशक्ति बनने की राह पर है। उन्होंने कहा जल्द ही भारत विश्वगुरु बन जाएगा। मैं आज ‘आप की अदालत’ में कह रहा हू्ं कि नरेंद्र मोदी के हाथों ही, उन्हीं की आंखों के सामने, और हमारी आंखों के सामने भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। 

एक नरेंद्र का सपना दूसरा कर रहा पूरा- शिवराज सिंह 

शिवराज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद  ने 100 साल पहले कहा था कि महानिशा का अंत निकट है। जो अंधे हैं और बहरे हैं, वे देख या सुन नहीं सकते, लेकिन मैं स्पष्ट रूप से देख रहा हूं कि भारत माता फिर से एक बार अंगड़ाई लेकर खड़ी हो रही है और विश्व गुरु के पद पर आसीन हो रही है। उन्होंने कहा कि एक नरेंद्र (स्वामी विवेकानंद) ने ये बात कही थी और भारत के विश्वगुरु बनने का सपना देखा था और आज दूसरे नरेंद्र (पीएम मोदी) के हाथों ये सपना पूरा हो रहा है।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *