Nuh 4 dead bodies found from house wife absconded after killing husband and 3 children नूंह में एक ही घर से मिलीं 4 लाशें, पति और 3 बच्चों की हत्या कर फरार हुई महिला, मासूमों को जहर देकर मारने का आरोप


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

हरियाणा के नूंह से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। नूंह के एक गांव में एक ही परिवार के चार लोगों का शव बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति और तीन बच्चों की हत्या कर दी। गांव में शनिवार की सुबह एक शख्स का शव फांसी पर लटका मिला, जबकि उसके तीन बच्चों के शव उनके घर के बिस्तर पर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि शख्स के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उन्हें मार डाला। 

पंखे से लटका मिला जीत का शव

पुलिस ने कहा कि जीत सिंह (34) का शव छत के पंखे से लटका हुआ पाया गया, जबकि उनके 12 और 8 साल की उम्र के दो बेटों और 10 वर्षीय बेटी के शव गंगोली गांव में उनके घर के एक कमरे में बिस्तर पर पड़े पाए गए। पुलिस को दी शिकायत में सिंह के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू मीना ने अपने मित्र और अपने माता-पिता की मदद से शुक्रवार की रात अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया। 

शख्स की दूसरी पत्नी है महिला

पुलिस ने बताया कि महिला पर तीन बच्चों को जहर देने का भी आरोप लगाया। शिकायतकर्ता के मुताबिक मीना, जीत सिंह की दूसरी पत्नी है और दंपति के तीन बच्चे थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर मीना, उसके माता-पिता और उसके मित्र रोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल महिला फरार बताई जा रही है।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का ये भी कहना है कि महिला के चरित्र ठीक नहीं थे। पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था और पत्नी कई-कई दिन तक घर से गायब रहती थी। परिजनों को उसके चरित्र पर शक था। इस बारे में महिला के मायके में भी बताया गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। मामले में पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुट गई है। 

https://www.youtube.com/watch?v=Kgw0nEhDBlY

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हरियाणा सेक्‍शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *