Group of people entered house man stabbed to death attack on wife with rod शख्स के घर में घुसे आरोपी, चाकू से 10-15 वार कर उतार दिया मौत के घाट, पत्नी पर रॉड से हमला


प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
प्रतीकात्मक फोटो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आये दिन अपराध की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें लूट, हत्या जैसी वारदात होती हैं। ताजा मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली का है, जहां कुछ लोगों ने एक शख्स के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। वहीं, उसकी पत्नी घायल बताई जा रही है। शख्स पर चाकू से हमले किए गए। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। 

चौथा आरोपी नाबालिग, दो फरार

मृतक की पहचान आली विहार निवासी अरविंद मंडल के रूप में की गई। पीड़ित परिजनों ने बताया कि अरविंद पर करीब 10 से 15 वार किए गए। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीन लोगों की पहचान राजू पात्रा (26), रवि (19) और शंभू (26) के रूप में हुई है। 17 वर्षीय किशोर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि दो अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। शुक्रवार की रात करीब 9:45 बजे सरिता विहार पुलिस स्टेशन को चाकूबाजी की एक घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। 

पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पता चला कि पीड़ित अरविंद का शुक्रवार शाम को मनोज हलदर नाम के एक शख्स के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था, जब वह अपने बेटे के साथ घर लौट रहा था। हालांकि, मामला सुलझ गया और अरविंद अपने बेटे के साथ घर चला गया। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पांच-छह लोग बाइक पर सवार होकर अरविंद के आवास पर पहुंचे और उस पर व उसकी पत्‍नी रेखा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। 

पत्नी के माथे पर रॉड से हमला

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) राजेश देव ने कहा, “घटना के दौरान अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए, क्योंकि हमलावरों ने उनकी छाती और हाथ में चाकू मारा, जबकि उनकी पत्‍नी के माथे पर रॉड से हमला किया। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई।” पीड़ित के मामा नेपाल चंद ने कहा, “अरविंद ने पड़ोसी के घर में शरण ली थी। हालांकि, अपराधियों ने उसका पीछा किया और 10 से 15 चाकू मारे। जब उसकी पत्‍नी ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उन्होंने उसके सिर पर भी रॉड से हमला किया।” अरविंद पेशे से ड्राइवर था और अपने परिवार का एक मात्र कमाने वाला था।

https://www.youtube.com/watch?v=tz8GYIBCShc





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *