पीएम मोदी ने उठाया तमिलनाडु में मंदिरों पर कब्जे का मुद्दा, कहा- ये माइनॉरिटी के पूजा स्थल को… । pm modi raised issue of temples regulating by tamilnadu government said they dont touch minorities te


पीएम मोदी। - India TV Hindi

Image Source : X (BJP4INDIA)
पीएम मोदी।

साल 2024 में लोकसभा चुनाव का भी आयोजन होगा। भाजपा इस बार दक्षिण के राज्यों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। ऐसे में पीएम मोदी मंगलवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। यहां पीएम मोदी ने विपक्षी नेताओं समेत तेलंगाना के सीएम केसीआर पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमिलनाडु में मंदिरों पर सरकार के नियंत्रण का भी मुद्दा उठा दिया। 

क्या बोले पीएम?


तेलंगाना के निजामाबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तमिलनाडु के मंदिरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- “तमिलनाडु में मंदिरों पर सरकार का हक है? सरकार ने कब्जा कर लिया है। मंदिरों की संपत्ति को सरकारी मिली-भगत में हड़पा जा रहा है। साउथ में मंदिरों को तो लूटा जा रहा है, कब्जा किया गया है, लेकिन ये माइनॉरिटी के पूजा स्थल को हाथ नहीं लगाते हैं, सरकार के नियंत्रण में नहीं लेते हैं।

कांग्रेस से सवाल?

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि अगर कांग्रेस का सिद्धांत जितनी आबादी, उतना हक है, तो क्या माइनॉरिटी के जितने पूजा स्थल हैं उनका कब्जा करेंगे क्या? उनकी प्रापर्टी को काम में लाएंगे क्या? पीएम ने कहा कि कांग्रेस अब सत्ता भूख के लिए, सत्ता हथियाने के लिए एक नई भाषा बोलने लगी है। आजकल वो कह रहे हैं- जितनी आबादी, उतना हक। उनकी ये नई सोच  माइनॉरिटी के पीठ में छुरा घोंपने वाली सोच है।

हिंदुओं को बांटना चाहती है कांग्रेस

इससे पहले छ्त्तीसगढ़ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश के हिंदुओं को बांटकर, भारत को तबाह करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पर्दे के पीछे से वो लोग चला रहे हैं, जिनकी देश विरोधी ताकतों से साठगांठ है। पीएम ने कहा कि इस देश में अगर कोई सबसे बड़ी आबादी है, तो वह आबादी गरीब है। इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण हो यही मेरा मकसद है।

ये भी पढ़ें- जातिगत जनगणना पर पीएम का बयान, बोले- मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी, कांग्रेस हिंदुओं को बांटना चाहती है

ये भी पढ़ें- INDIA TV-CNX Survey: कौन बनेगा प्रधानमंत्री, OBC-दलित-सवर्ण और मुसलमानों के दिल में क्या है? सामने आई रिपोर्ट

 

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *