ऑपरेशन अजय: भारतीयों का दूसरा जत्था इजरायल से रवाना, आज पहुंचेंगे दिल्ली I operation ajay Israel Hamas War Second batch of Indians leaves from Israel Tel Aviv


Operation Ajay, Israel Hamas War - India TV Hindi

Image Source : TWITTER
ऑपरेशन अजय

Operation Ajay: इजरायल और हमास के बीच युद्ध अब आठवें दिन में प्रवेश कर चुका है। गाजा और इजरायल दोनों जगहों पर जबरदस्त कत्लेआम मचा हुआ है। हमास के हमले के बाद इजरायल की सेना भी अब मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इजरायली सेना आसमान और जमीन दोनों से आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोल रही है। इसी बीच भारत ने इजरायल से अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। भारत सरकार ने ऑपरेशन अजय चलाया है।

शुक्रवार सुबह ही एक विशेष विमान 212 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा। वहीं अब शुक्रवार रात को तेल अवीव से एक और भारत के लिए रवाना हो गया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि इस विशेष विमान में दो बच्चों सहित 235 लोग हैं। यह आज सुबह नई दिल्ली पहुंच जायेंगे। बता दें कि इजरायल में लगभग 18 हजार भारतीय रह रहे हैं। वहां से जो भी वतन वापस आना चाहता है उन्हें सरकार ऑपरेशन अजय के तहत वापस ला रही है।

आतंकी हमले के बाद एयर इंडिया ने रोकी उड़ानें

सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के आतंकी हमले के बाद एअर इंडिया ने तुरंत अपनी उड़ानें रोक दी थी। जो लोग भी इजरायल से वापस लौट रहे हैं उन्हें कोई किराया नहीं देना पड़ रहा है। सरकार उनकी वापसी का खर्च वहन कर रही है। इससे पहले तेल अवीव से ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत संचालित होने वाली विशेष उड़ान में चढ़ने के लिए हवाई अड्डे पर छात्रों सहित भारतीयों की लंबी कतार दिखी। 

बुधवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने का ऐलान

भारत सरकार ने बुधवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू करने की घोषणा की थी। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘इजरायल से लौटने के इच्छुक हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ‘ऑपरेशन अजय शुरू किया जा रहा है। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।’ विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा, ‘हम विदेश में हमारे नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’

https://www.youtube.com/watch?v=wZ67sfYC0x0

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *