सबा आजाद के ट्रोल होने के बाद ऋतिक रोशन ने किया रिएक्ट, बोले- ‘वो सरेंडर करती है’ | Hrithik roshan supported her girlfriend saba azad after got troll on lakme fashion week ramp


Hrithik Roshan - Saba Azad- India TV Hindi

Image Source : DESIGN
ऋतिक रोशन ने अपनी लेडी लव सबा को किया सपोर्ट

ऋतिक रोशन की  लेडी लव सबा आजाद इन दिनों अपनी सीरीज ‘हू इज योर गाइनिक’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी सीरीज अमेजन प्राइम टीवी पर रिलीज हुई है, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। इसी बीच बीते दिनों सबा आजाद लैक्मे फैशन वीक में अपने रैंप वाॅक को लेकर खूब चर्चा में आई थीं। दरअसल रैंप पर वाॅक करने के दौरान सबा वॉक करने के बजाय झूमती हुई नजर आई थीं। सबा के क्रेजी वॉक को देखकर एक पल के लिए लगता है कि जैसे कोई लड़की नशे में झूम रही हैं। हालांकि ऐसा नहीं है बल्कि सबा ने ऐसा खुद को सबसे अलग प्रेजेंट करने के लिए किया था। लेकिन सबा का ये अंदाज देखकर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। किसी ने उन्हें पागल कह दिया था तो किसी ने एक्ट्रेस को थैरेपी लेने की सलाह तक डे डाली थी। जिसके बाद सबा आजाद ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था। वहीं अब उनके बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन भी उनके सपोर्ट में उतर गए हैं।

ऋतिक रोशन ने सबा को किया सपोर्ट

ऋतिक रोशन ने हाल ही में सबा आजाद का लैक्मे फैशन वीक के दौरान का डांस वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में सबा आजाद को गोल्डन कलर के क्रॉप टॉप के साथ लाइट पिंक कलर का पैंट पहने दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सबा अपने हाथ में माइक लिए बिदांस अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सबा के इस वीडियो को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने सबा को सपोर्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘वो सरेंडर करती है, इसीलिए चमक है।’ ऋतिक रोशन के इस पोस्ट से ये तो साफ है कि भले ही फैंस को सबा का ये अंदाज पंसद नहीं आया हो, लेकिन उनके बाॅयफ्रेंड ऋतिक रोशन को उनका ये डांस और उनका ये अंदाज खूब पंसद आया है।

Hrithik Roshan-Saba Azad

Image Source : DESIGN

ऋतिक रोशन ने सबा को किया सपोर्ट

 

ऋतिक रोशन वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक को बड़े पर्दे पर आखिरी बार ‘विक्रम वेधा’ में देखा गया था। जल्द ही एक्टर दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आएंगे। यह 25 जनवरी, 2024 को रिलीज होगी। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का पहला मोशन पोस्टर जारी किया था।

 

टीम इंडिया की जीत पर झूमे ये फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की अपनी खुशी जाहिर

Ind vs Pak मैच देखते हुए Anushka Sharma की तस्वीर हुई वायरल, जमकर मनेगा टीम इंडिया की जीत का जश्न

बाबर आजम के विकेट पर ऐसा था अरिजीत सिंह का रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *