प्रहलाद पटेल
मध्य प्रदेश में चुनावी आगाज हो चुका है। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है। इन चुनावों में उस समय सबको आश्चर्य हुआ जब बीजेपी ने प्रदेश तीन केंद्रीय मंत्री सहित सात सांसदों को विधानसभा चुनावों उतार दिया। इनमें से एक नाम केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का भी एक नाम था। इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बताया कि उन्हें कुछ समय पहले ही आलाकमान से बताया गया कि उन्हें चुनाव लड़ना है। पटेल ने कहा कि पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने पार्टी का आदेश स्वीकार किया। उन्होंने कहा पार्टी ने विधानसभा चुनावों का टिकट देकर उन्हें एक बार फिर से अपनी आम जनता के लिए और भी नजदीक से सेवा करने का मौका दिया है।