गोपालगंज में हादसा
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के एक पूजा पंडाल में भगदड़ मचने से दर्दनाक हादसा हो गया है। इस भगदड़ की वजह से 2 महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा 6 लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को सदर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेशन रोड स्थित राजा दल पूजा पंडाल में काफी भीड़ थी। पंडाल में एक बच्चा गिर गया और भीड़ में दब गया। भगदड़ मचने से महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है…
(इनपुट: एयाज)