चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का हुआ निधन, हार्ट अटैक की वजह से हुई मौत Chinese Former Prime Minister Li Keqiang passed away death due to heart attack


Former Chinese Prime Minister Li Keqiang- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का हुआ निधन

भारत के पड़ोसी देश चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग (Li Keqiang) का 68 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। चीन के सरकारी मीडिया CGTN के मुताबिक केकियांग का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ली केकियांग पिछले कुछ समय से शंघाई में छुट्टियां मना रहे थे। यहां उन्हें 26 अक्टूबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद 27 अक्टूबर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

बता दें कि ली केकियांग 2013 से 2023 तक चीन के प्रधानमंत्री पद पर रह चुके हैं। वह 2012 से 2022 तक सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के दूसरे सबसे शक्तिशाली सदस्य थे। ली का जन्म 1955 में अन्हुई प्रांत के हेफेई में हुआ था। बीते मार्च में उनकी जगह 63 वर्षीय ली कियांग की चीन के नए प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति हुई थी। 

खबर अपडेट हो रही है 

Latest World News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *