Nov 05, 2023
8:35 PM (IST)
भारत ने जीता मैच
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले को 243 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंक तालिका में अब पहले स्थान पर बनी रहेगी। भारत की जीत में विराट कोहली और रवींद्र जडेजा का अहम योगदान रहा। इस टूर्नामेंट यह भारत की लगातार 8वीं जीत है।
Nov 05, 2023
8:32 PM (IST)
रवींद्र जडेजा ने खोला पंजा
रवींद्र जडेजा ने साउथ अफ्रीका के लिए अपने वर्ल्ड कप करियर का पहला पांच विकेट हॉल हासिल किया। उन्होंने रबाडा को आउट करते ही इस मैच में अपना पांचवां विकेट हासिल किया। यह टीम इंडिया की 9वीं सफलता है।
Nov 05, 2023
8:26 PM (IST)
कुलदीप यादव को पहली सफलता
कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को 8वीं सफलता दिलवाई। उन्होंने मार्को यान्सन को आउट किया। मार्को यान्सन इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस मैच में 14 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका का स्कोर 79/8
Nov 05, 2023
8:04 PM (IST)
टीम इंडिया जीत के करीब
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया जीत के करीब पहुंच गई है। रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया को सातवीं सफलता दिलवाते हुए केशव महाराज को आउट किया। इस मैच में केशव महाराज ने बनाए 7 रन। साउथ अफ्रीका का स्कोर 67/7
Nov 05, 2023
7:59 PM (IST)
साउथ अफ्रीका के 6 विकेट गिरे
रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलवाई। उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया। मिलर ने इस मैच में 11 रनों की पारी खेली। यह इस मैच में जडेजा की तीसरी सफलता है।
Nov 05, 2023
7:37 PM (IST)
साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिरे
साउथ अफ्रीका के लिए इस मैच में कुछ भी सही नहीं हो रहा है। उनकी आधी टीम 40 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई है। मोहम्मद शमी ने उन्हें पांचवां झटका दिया। शमी ने वैन डर डुसेन को आउट किया। वैन डर डुसेन ने बनाए 13 रन।
Nov 05, 2023
7:31 PM (IST)
40 रन पर साउथ अफ्रीका ने खोए 4 विकेट
साउथ अफ्रीका की टीम इस रन चेज में काफी मुश्किल में नजर आ रही है। उन्होंने 13वें ओवर में 40 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खो दिया है। साउथ अफ्रीका के क्लासेन को रवींद्र जडेजा ने आउट किया।
Nov 05, 2023
7:23 PM (IST)
टीम इंडिया तीसरी सफलता
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ऐडन मार्करम को आउट किया। ऐडन मार्करम ने इस मुकाबले में 6 गेंदों पर बनाए 9 रन साउथ अफ्रीका का स्कोर 35/3
Nov 05, 2023
7:10 PM (IST)
भारत को मिली दूसरी सफलता
टीम इंडिया को दूसरी सफलता भी मिल गई है। जडेजा ने तेम्बा बावुमा को पवेलियन भेज दिया है। वह 11 रन बनाकर आउट हुए हैं।
Nov 05, 2023
6:41 PM (IST)
टीम इंडिया को मिली पहली सफलता
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलवाते हुए क्विंटन डी कॉक को पवेलियन भेजा है। शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक ने इस मुकाबले में बनाए 05 रन, साउथ अफ्रीका का स्कोर 6/1
Nov 05, 2023
6:31 PM (IST)
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू
साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। उन्हें टीम इंडिया ने 327 रनों का लक्ष्य दिया है। साउथ अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डि कॉक और टेम्बा बवुमा ओपन कर रहे हैं। वहीं भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह पहला ओवर करने के लिए आए हैं।
Nov 05, 2023
6:12 PM (IST)
जन्मदिन पर वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली 100* बनाम साउथ अफ्रीका कोलकाता 2023
- मिचेल मार्श 121 बनाम पाकिस्तान बेंगलुरु 2023
- रॉस टेलर 131* बनाम पाकिस्तान पल्लेकेले 2011
Nov 05, 2023
6:11 PM (IST)
वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने विराट
- विराट कोहली – 49 शतक (277 परियां)
- सचिन तेंदुलकर – 49 शतक (452 परियां)
- रोहित शर्मा – 31 शतक (259 परियां)
- रिकी पोंटिंग – 30 शतक (365 परियां)
- सनथ जयसूर्या – 28 शतक (433 परियां)
Nov 05, 2023
6:10 PM (IST)
टीम इंडिया की पारी खत्म
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 326 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली और अपने वनडे करियर का 49वां शतक भी लगाया। विराट कोहली के अलावा रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव की तेज पारी के कारण भारतीय टीम एक दमदार टोटल तक पहुंच सकी। साउथ अफ्रीका की पारी अब से कुछ ही देर में शुरू होगी।
Nov 05, 2023
5:52 PM (IST)
विराट कोहली का शतक
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 119 गेंदों पर शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर का 49वां शतक है। विराट कोहली ने 277 पारियों में यह कारनामा करते हुए सचिन के वनडे में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी कर ली है।
Nov 05, 2023
4:46 PM (IST)
श्रेयस अय्यर आउट
साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया के खिलाफ तीसरी सफलता बहुत देर से मिली। लुंगी एनगिडी ने श्रेयस अय्यर को आउट किया। श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में 87 गेंदों पर 77 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 7 छक्के जड़े। 36.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 227/3
Nov 05, 2023
4:30 PM (IST)
टीम इंडिया के 200 रन पूरे
टीम इंडिया ने 33.1 ओवर में 200 रन के आंकड़े को छू लिया है। भारत की तरफ से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। टीम इंडिया ने इस दौरान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट भी खोया था।
Nov 05, 2023
4:18 PM (IST)
विराट और अय्यर के बीच 100 रनों की साझेदारी
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया है। दोनों ने 129 गेंदों पर ये साझेदारी की है। जहां विराट कोहली 35 और श्रेयस अय्यर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Nov 05, 2023
4:15 PM (IST)
विराट के बाद अय्यर की 50
श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर और विराट कोहली के बीच शानदार साझेदारी हो रही है।
Nov 05, 2023
4:05 PM (IST)
किंग कोहली का अर्धशतक
विराट कोहला ने अपने जन्मदिन पर अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। विराट कोहल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 29 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 170/2
Nov 05, 2023
3:34 PM (IST)
20 ओवर हुए पूरे
भारतीय टीम के पारी के 20 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने इस दौरान दो विकेट खोकर 6.2 के रन रेट से 124 रन बना लिए हैं। इस वक्त विराट कोहली 37 रन और श्रेयस अय्यर 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Nov 05, 2023
2:55 PM (IST)
भारत को लगा दूसरा झटका
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बाद शुभमन गिल भी आउट हो गए हैं। गिल 23 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें स्पिनर केशव महाराज ने आउट किया। टीम इंडिया ने 10.3 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं।
Nov 05, 2023
2:34 PM (IST)
कप्तान रोहित शर्मा 40 रन बनाकर हुए आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम को पहला झटका 62 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा है, जो कगिसो रबाडा का शिकार बने। अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विराट कोहली उतरे हैं।
Nov 05, 2023
2:28 PM (IST)
भारतीय टीम का स्कोर हुआ 50 रनों के पार
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मैच में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत देने का काम किया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर 5 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए हैं। रोहित 40 और गिल 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Nov 05, 2023
2:18 PM (IST)
3 ओवर के बाद भारत का स्कोर
भारतीय टीम ने 3 ओवर के बाद 35 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। क्रीज पर रोहित शर्मा 15 रन और शुभमन गिल 12 रन बनाकर मौजूद हैं।
Nov 05, 2023
1:39 PM (IST)
साउथ अफ्रीका टीम की Playing 11
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तेंबा बावूमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
Nov 05, 2023
1:38 PM (IST)
भारतीय टीम की Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
Nov 05, 2023
1:36 PM (IST)
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम में एक बदलाव किया गया है।
Nov 05, 2023
12:50 PM (IST)
ईडन गार्डन स्टेडियम के आंकड़े
कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में अभी तक 33 वनडे मैच खेले गए हैं। इस मैचों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 मुकाबले जीते हैं और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए 13 मैच रहे हैं। वहीं, एक मैच रद्द भी रहा है।
Nov 05, 2023
12:49 PM (IST)
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम:
तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिजाड विलियम्स।
Nov 05, 2023
12:49 PM (IST)
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।