
दिवाली की सजावट
दिवाली पर महीनों पहले से साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है। घर में पड़ी पुरानी और गंदी चीजों को निकालकर बाहर कर दिया जाता है। साल में ये एक दिन ऐसा होता है जब घर का कोना-कोना रौशनी से जगमगा रहा होता है। दिवाली पर घर को सुंदर बनाने के लिए लोग रंगोली बनाते हैं। डेकोरेशन के नए सामान खरीदकर लाते हैं। आज हम दिवाली पर घर को सजाने के शानदार आइडिया बता रहे हैं। इस तरह आप घर को एकदम नया लुक दे सकते हैं। खास बात ये है कि इस तरह घर को सजाने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
दिवाली पर सस्ते में सजाएं घर
रंगोली- दिवाली पर घर की खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है खूबसूरत सी रंगोली। बाजार में रंगोली बनाने के कलर्स और दूसरे जरूरी सामान आसानी से मिल जाते हैं। जिससे आप घर से कोनों में और मेन गेट पर रंगोली बना सकते हैं। आप चाहें तो फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं। रंगोली में दिए रखकर घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
फोटो कॉर्नर- इस बार दिवाली पर अपने घर की एक वॉल को आप फोटो कॉर्नर बना सकते हैं। यहां आप अलग-अलग साइज के फोटो फ्रेम लगा सकते हैं। इस वॉल पर आप अपनी फैमिली की पिक्चर्स लगाएं। घर आने वाले हर मेहमान की नज़र इस फोटो वॉल पर अटक जाएगी।
सेल्फी पॉइंट बनाएं- घर की किसी दीवार पर आप सेल्फी पॉइंट बना सकती हैं। इसके लिए दुपट्टा या पुरानी साड़ियों का इस्तेमाल करते हुए डिजाइन बनाएं। इसके साइड में हैंगिंग लड़ियां और कुछ रंग बिरंगे डेकोरेशन आइटम लगा सकते हैं। आप चाहें तो बीच में कलर पेपर से बना फ्लॉवर भी लगा सकते हैं।
कलरफुल लाइट्स- दिवाली पर लाइट्स न लगी हों तो घर की खूबसूरती फीकी लगने लगती है। बालकनी में लाइट्स जरूर लगाएं। इसके अलावा आप घर के अंदर वॉल पर या फिर पर्दों पर भी कलरफुल लाइट्स लगा सकते हैं। आप चाहें तो कलरफुल ट्यूबलाइट्स या झूमर भी खरीद सकते हैं।
वॉल पेपर- घर को किफायती दामों में नया लुक देना है तो इसके लिए वॉल पेपर का इस्तेमा करें। आजकल ऑनलाइन सुंदर वॉल पेपर मिलते हैं, जिससे आप किसी एक वॉल को अट्रैक्टिव बना सकते हैं। वॉल पेपर लगाने से दिवाली पर घर को नया और खूबसूरत लुक मिलेगा।
