कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश से कई राजमार्ग और दर्रे बंद । fresh snowfall receives in kashmir today


कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी।

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण शुक्रवार को पहाड़ी दर्रे बंद हो गए और दिन के तापमान में गिरावट आई। ज़ोजिला दर्रे में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया है। वहीं मुगल रोड, राजदान दर्रा, सिंथन टॉप और अन्य पहाड़ी दर्रे भी बंद हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अभी 24 घंटे तक कोई राहत के आसार नहीं जताए हैं। ऐसे में आम लोगों को बाहर निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

11 से 17 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट और सोनमर्ग हिल स्टेशन पर शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई। घाटी और जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। वहीं मौसम विज्ञान कार्यालय ने शुक्रवार देर शाम से मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 से 17 नवंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

24 घंटे तक बिगड़ा रहेगा मौसम

बता दें कि कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बीती रात से बर्फबारी शुरू हो गई है। इस बर्फबारी से कश्मीर में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। वहीं पीर की गली, जोजिला और गुलमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी, जबकि कश्मीर में बारिश हो रही है। एहतियात के तौर पर किश्तवाड़-अनंतनाग और मुगल रोड सभी यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-  

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए दिल्ली से आए श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, एक बच्ची की मौत, 7 लोग घायल

सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में बीएसएफ का जवान शहीद, शोपियां में एक आतंकी ढेर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *