
राजस्थान के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र जारी
मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद सभी दलों ने अब अपनी पूरी ताकत राजस्थान में झोंक दी है। आज बीजेपी से लेकर कांग्रेस के सभी बड़े नेता राजस्थान में चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने राजस्थान के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, कन्हैया लाल जैसे मुद्दों को लेकर गहलोत सरकार पर हमलावर है।
बीजेपी अपने घोषणापत्र को संकल्प पत्र कहती है। राजस्थान के लिए इसका नाम ‘आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र’ रखा गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी के पिछले पांच साल के कार्यकाल की आलोचना की। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं के जरिए किसानों को बीजेपी ने आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्रों का जिक्र किया और कहा कि सात महीने में छह लाख सरकारी नौकरी युवाओं को दिए हैं।
बीजेपी ने खोला वादों का पिटारा-
- केंद्र की तरफ से राजस्थान में 23 मेडिकल कॉलेज, 23 में से 11 मेडिकल कॉलेज में कामकाज शुरू।
- हर बच्ची के जन्म पर 2 लाख का बॉन्ड मिलेगा।
- हर जिले में महिला थाना खोलेंगे, थाने में महिला डेस्क होगा।
- मेधावी छात्रों को 12वीं के बाद स्कूटी।
राजस्थान में BJP के मुद्दे क्या?
- भ्रष्टाचार
- महिला सुरक्षा
- कानून व्यवस्था
- कन्हैयालाल मर्डर
- हिंदुत्व
- नौकरी भर्ती में घोटाला
