इस शख्स की फोन पर आवाज सुनते ही शर्म से लाल हो गईं रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर के सामने हुईं पानी-पानी


Ranbir kapoor, rashmika mandana- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना।

‘टाइगर 3’ के बाद अब फैंस को धमाकेदार फिल्म ‘एनिमल’ का इंतजार है। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म का टीजर लोगों को काफी पसंद आया। फिल्म के गाने भी छाए हुए हैं। अब जल्द ही 21 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है। ऐसे में ‘एनिमल’ का बज बना हुआ है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जोर-शोर से प्रमोशन्स में लगी है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर भी दिखाया गया। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर्स रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

रणबीर के सामने शर्मा गईं रश्मिका

‘एनिमल’ का प्रमोशन करने के लिए रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर एक तेलुगु चैट शो में गए थे। दोनों कमाल के लग रहे थे। रश्मिका ने ब्लैक साड़ी कैरी की थी। वहीं रणबीर कपूर ने चेक शर्ट पहनी थी। इसी दौरान स्क्रीन पर दो फिल्म के पोस्टर दिखाए गए। पहली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ थी, वहीं दूसरी ‘एनिमल’। इसे देखते ही रणबीर ने होस्ट से कहा कि रश्मिका से पूछें कि कौन बेहतर एक्टर है। ये सुनते ही रश्मिका बिना कुछ बोले ही मुस्कुराने लगीं और वो शर्मा गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने विजय देवरकोंडा को फोन किया और एक्टर ने फोन उठाते ही कहा, ‘व्हाट्सअप रे!’ विजय की आवाज सुनते ही रश्मिका शर्माने लगीं।

फैंस का ऐसा है रिएक्शन

‘एनिमल’ के प्रमोशन के दौरान विजय देवरकोंडा छाए रहे।  संदीप रेड्डी वांगा भी इस दौरान मौजूद थे। अब वीडियो क्लिप तेजी से वारल हो रही है। लोगों को लग रहा है कि रश्मिका ने बिना कुछ कहे भी अपने प्यार का ऐलान कर दिया है। एक्ट्रेस को हद से ज्यादा ब्लश करता देख लोग विजय देवरकोंडा संग उनका रिश्ता पक्का मान रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

इस फिल्म में दोनों दिखे थे साथ

बता दें, लंबे वक्त से दोनों के साथ में होने की खबरें हैं। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अपनी स्पेसल बॉन्ड की बात तो दोनों स्वीकार चुके हैं, लेकिन रिश्ते में होने की बात पर अभी तक दोनों ने मुहर नहीं लगाई है। ऐसे में रूमर्स के बीच दोनों की तस्वीरें वायरल होने पर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते हैं। याद दिला दें, दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थीं और इसी के बाद से दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था। 

ये भी पढ़ें: संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने पहनी ऐसी ड्रेस, नजर पड़ते ही ट्रोलर्स पूछने लगे अटपटा सवाल

काजोल का डीपफेक वीडियो वायरल, कपड़े बदल रही महिला पर लगाया एक्ट्रेस का चेहरा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *