
चुनाव घोषणा पत्र जारी करते अमित शाह
Telangana Assembly elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में धर्म के आधार पर आरक्षण को खत्म कर समान नागरिक संहिता लागू करने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त में रामलला के दर्शन कराने समेत कई वादे किये गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि यह मोदी का गारंटी है।
अमित शाह ने कहा-हमने जो वादा किया है वो पूरा किया है हमेशा , वादों पर खरे भी रहे हैं और पूर्ण बहुमत मिलने पर वादा पूरा किया। काँग्रेस ने कभी भी कभी अलग राज्य का समर्थन नहीं दिया था और जब आनन फानन में विभाजन किया तो अप्राकृतिक तरीके से तेलंगाना दिया ।
उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण सिर्फ इस राज्य में है जो ग़ैरकानूनी है । हम इसे हटा कर पिछड़े वर्गों के आरक्षण को बढ़ायेंगे । उन्होंने केसीआर पर तंज कसते हुए कहा कि जो तांत्रिक के सलाह पर चलते हों , अपनी पार्टी का नाम बदला हो वो राज्य कैसे अच्छे से चलाएंगे।
