बेहद क्यूट लगते हैं ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे, पहले बर्थडे पर नाना-नानी की गोद में आए नजर


Isha ambani, mukesh ambani, nita ambani- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की गोद में ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चे।

अंबानी परिवार में हर छोटी बड़ी चीज धूमधाम से मनाई जाती है, फिर चाहे कोई त्योहार हो, कॉर्पोरेट इवेंट या किसी का जन्मदिन। बीते दिन यानी शनिवार की शाम मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद परिमल के जुड़वा बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर पूरे बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से सेलेब्स पहुंचे। बर्थडे के लिए एक खास थीम रखा गया था, जिसके अनुसार सभी कैजुअल कपड़ों में ही नजर आए। इस मौके पर पहली बार अंबानी परिवार ने बच्चों को पैपराजी से भी रू-ब-रू कराया। 

बेहद क्यूट हैं ईशा के बच्चे

इस दौरान ईशा अंबानी और आनंद परिमल के दोनों बच्चों को गोद में लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी नजर आए। दोनों ही बच्चे बेहद क्यूट लग रहे थे। जहां नातिन आद्या को गोद में लिए मुकेश अंबानी नजर आए, वहीं नीता अंबानी की गोद में नाती कृष्णा दिखाई दिया। नीता ने लेवेंडर कलर की ड्रेस कैरी की थी। वहीं मुकेश अंबानी ने रेड चेक शर्ट पहनी थी। दोनों ही बच्चों को काफी क्यूट स्टाइल में ड्रेसअप किया गया था। आद्या ने ब्लू फ्रॉक पहनी थी। वहीं कृष्णा ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लू शॉर्ट्स पहने थे। फैंस बेबीज को देखने के बाद रिएक्शन दे रहे हैं। उन्हें बच्चे बेहद प्यारे और क्यूट लग रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

सितारों का रहा जलवा

पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराने के बाद दोनों बच्चों को लिए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अंदर जाते नजर आए, जहां दरवाजे पर उनकी मुलाकात करण जौहर से भी हुई। करण जौहर अपने दोनों बच्चों को लिए इस सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। इस ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे। इसके अलावा कटरीना कैफ, ओरी, कियारा, अन्नया, राशा जैसे कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। इसके अलावा हार्दिक पांडया भी अपने पूरे परिवार संग पहुंचे और इस खास मौके पर चार चांद लगाए।

मनाया गया पहला बर्थडे

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद परिमल के बच्चे एक साल के हो गए हैं। ये उनका पहला बर्थडे सेलिब्रेशन है। पहली बार उनता चेहरा आधिकारिक तौर पर देखने को मिला है। 18 नवंबर 2022 को ईशा अंबानी ट्विंस बच्चों की मां बनी थीं। ईशा के अस्पताल से लौटने के बाद परिवार में उनके बच्चों का ग्रैंड वेलकम किया गया था। 

ये भी पढ़ें: इस शख्स की फोन पर आवाज सुनते ही शर्म से लाल हो गईं रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर के सामने हुईं पानी-पानी

संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने पहनी ऐसी ड्रेस, नजर पड़ते ही ट्रोलर्स पूछने लगे अटपटा सवाल

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *