Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड, हल्की बारिश के आसार । Weather Forecast Today cold increase in delhi ncr rain fall alert


दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड।- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी ठंड।

नई दिल्ली: दिल्ली सहित आस-पास के इलाकों के मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। पूरे उत्तर भारत के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली का तापमान तेजी से नीचे गिरेगा और यहां ठंड बढ़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के भी आसार जताए हैं। ऐसे में यह भी कहा जा सकता है कि बारिश की वजह से ठंड बढ़ने की उम्मीद और भी ज्यादा है। अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर या आस-पास के किसी इलाके में रहते हैं तो अब अपने सर्दियों के कपड़े निकाल लीजिए। क्योंकि सर्दियों का मौसम अब शुरू है और किसी भी तरह की लापरवाही आपको परेशान और बीमार बना सकती है।

दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

बता दें कि अब दिल्ली के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रात के समय में दिल्ली के इलाके में ओस पड़नी शुरू हो गई है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया गया है। वहीं अब आने वाले दो से तीन दिनों के भीतर दिल्ली के तापमान में और भी अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। 

बारिश के आसार

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि रविवार यानी आज दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास होने की अनुमान है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर तक ऐसे ही बादल घिरे रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होगी। वहीं 28 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा। साथ ही हल्की बारिश से मौसम और भी अधिक सर्द होने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें– 

VIDEO: कोच्चि के एक कॉलेज में म्यूजिक कॉन्सर्ट में मची भगदड़, चार छात्रों की मौत, सामने आई ये वजह

बढ़ सकती हैं TMC MP महुआ मोइत्रा की मुश्किलें? लोकपाल के निर्देश पर CBI ने जांच शुरू की

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *