5 महीने के बेटे के साथ दीपिका कक्कड़ ने कर दी ऐसी लापरवाही, यूजर्स ने लगा दी क्लास | Deepika Kakkar trolled for being careless with her son in latest spotted video


Dipika Kakar- India TV Hindi

Image Source : VIRAL BHAYANI
बेटे के साथ लापरवाही करने पर ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़

‘ससुराल सिमर का’ जैसे शो में नजर आ चुकी दीपिका कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। भले ही दीपिका कक्कड़ कुछ समय से पर्दे से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। जहां वो अकसर अपने बेटे और फैमिली के साथ तस्वीरें वीडियोज शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच दीपिका कक्कड़ एक बार फिर से अपने बेटे के साथ एक अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में हैं।

इस वजह से ट्रोल हुईं दीपिका कक्कड़ 

दरअसल, हाल ही में दीपिका अपने बेटे रुहान के साथ अपनी ननद सबा इब्राहिम से मिलने पहुंची थीं। जहां अदाकारा को देखते ही पैपराजी पहुंच गए। इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे रुहान संग खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं दीपिका ने बेटे रुहान की झलक भी पैपराजी को दिखाई। इस दौरान पैप्स कभी सीटी बजाकर तो कभी कोई आवाज निकाल कर रुहान से अटेंशन पाने की कोशिश करते दिखे। दीपिका का उनके बेटे के साथ का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस काॅमेंट कर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। हालांकि कुछ लोग इस दौरान दीपिका को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसकी वजह है दीपिका का बेबी को कवर न करना। 

यूजर्स के काॅमेंट

दरअसल, दीपिका के फैंस का कहना है कि इतने छोटे बच्चे को कवर करना चाहिए, वो बीमार हो सकता है। एक यूजर ने दीपिका के इस वीडियो पर काॅमेंट करते हुए लिखा है कि- ‘इतने छोटे बेबी को कवर करना चाहिए, सीजन चेंज हो रहा है।’, एक यूजर ने लिखा- ‘दीपिका आपसे इस लापरवाही की उम्मीद नहीं थी।’ इसी तरह से नेटिजंस लगातार काॅमेंट कर दीपिका को बेटे को कवर न करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें-

अस्पताल में जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं ये मशहूर फैशन डिजाइनर, अमिताभ बच्चन से लेकर काजोल तक के कपड़े कर चुके हैं डिजाइन

बचपन में मां को खो दिया, लेकिन आज भी इस तरह उन्हें अपने दिल के करीब रखते हैं प्रतीक बब्बर

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *