उत्तरकाशी में सफल अभियान के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इस पद के लिए नए अधिकारी को दी जिम्मेदारी


उत्तरकाशी में सफल अभियान के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
उत्तरकाशी में सफल अभियान के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सफल टनल अभियान के बाद सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। 30 नवंबर को रिटायर हो रहे उत्तराखंड पुलिस के प्रमुख अशोक कुमार की जगह पर नए अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। राज्य के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी अब 1996 बैच के आईपीएस अभिनव कुमार संभालेंगे। बता दें कि अभिनव कुमार के पास इस समय अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा का कार्यभार था।

इसके साथ ही अब उन्हें अगले आदेश तक डीजीपी भी नियुक्त लिया गया है। माना जाता है कि आईपीएस अभिनव कुमार सीएम पुष्कर सिंह धामी के सबसे खास अधिकारियों में से एक हैं। वह सीएम के विशेष सचिव की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले अभिनव कुमार वह हरिद्वार और देहरादून जैसे बड़े जिलों के पुलिस कप्तान रहे हैं। कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में सेवा दी। जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी।

आईपीएस अभिनव कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उनकी छवि एक तेज तर्रार अधिकारी की है। वो 1996 आईपीएस कैडर बैच के अफसर हैं। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने।

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *