Bigg Boss 17 के घर में बढ़ा विवाद, ईशा मालविया व समर्थ जुरेल का झगड़े के बाद हुआ ब्रेकअप


Bigg Boss 17- India TV Hindi

Image Source : X
Bigg Boss 17

नई दिल्लीः सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में हर दिन चौंकाने वाले मोड़ सामने आ रहे हैं। अब इस टीवी शो में रोमांटिक कपल ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल का कथित तौर पर ब्रेकअप होने की खबर सामने आई है। दोनों की बीच छोटी-छोटी तकरार कई दिन से होती दिख रही थीं। लेकिन अब खानजादी के कारण दोनों के बीच दरार आ चुकी है। जानिए क्या है इस ब्रेकअप की वजह…

ईशा और खानजादी के बीच झगड़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब ईशा की अपनी को-कंटेस्टेंट खानजादी से लड़ाई हो गई। लड़ाई के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला। जहां खानजादी ने ईशा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दो घोड़ों (अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल) की सवारी कर रही हैं, वहीं ईशा ने खानजादी के माता-पिता को घसीट लिया।

समर्थ ने कहा ईशा को “बदतमीज”

यह समर्थ को अच्छा नहीं लगा, उन्होंने ईशा को “बदतमीज” कहा और उससे कहा कि उसे खानजादी के माता-पिता का जिक्र नहीं करना चाहिए था। इसके बाद, ईशा और समर्थ के बीच भी लड़ाई शुरू हो गई और गुस्से में ईशा ने कहा: “नहीं रहना मुझे तेरे साथ।”

ईशा-समर्थ के कई वीडियो हो चुके वायरल

आपको बता दें कि जब शो शुरू हुआ तो ईशा ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार के साथ ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री की। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, कि तभी शो में उनके करंट ब्वॉयफ्रेंड समर्थ की एंट्री हो गई और अभिषेक को रोते हुए देखा गया। चौबीसों घंटे कैमरे की निगरानी वाले इस शो में ईशा और समर्थ अक्सर अपनी नजदीकियों के कारण सुर्खियां बटोरते रहे हैं। दोनों के करीब आने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ेंः कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने सालों बाद खत्म की दुश्मनी, OTT शो में अब कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी देंगे साथ

पीएम मोदी के कैम्पेन में उठी ‘अर्जन वैली’ की गूंज, बीजेपी ने शेयर किया ‘एनिमल’ स्टाइल वाला वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *