करीना-सैफ के लाडले तैमूर ने मजह 6 साल की उम्र में जीता ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल, वायरल हुई तस्वीरें | kareena kapoor khan saif ali khan son taimur ali khan won gold medal in taekwondo competition


Taimur Ali khan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
तैमूर ने जीता ताइक्वांडो कॉम्पटीशन

करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने नन्हे नवाब तैमूर अली खान को अभी से ही अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज में एंगेज करके रखते हैं। करीना अकसर लिटिल टिम की पेटिंग, बेकिंग और गेम्स में पार्टिसिपेट करने के दौरान की तस्वीरें शेयर कर उसके हुनर की झलक दिखाती रहती हैं। लेकिन इन सब के अलावा तैमूर अली खान एक और चीज में काफी एक्सपर्ट हैं, जिसको लेकर इस वक्त हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। 

तैमूर ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल

जैसा की आप सब जनाते हैं कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 7 साल के होने वाले है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी सी ही उम्र में लिटिल टिम ने बड़ा काम कर अपने मॉम-डैड को प्राउड फील करवाया है। दरअसल, तैमूर पिछले कुछ समय से ताइक्वांडो की ट्रेनिंग ले रहा है। इसके लिए उन्हें येलो बेल्ट भी मिल चुका है। वहीं अब हाल ही में तैमूर अली खान ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल जीत कर लोगों का दिल जीत लिया है। इसको लेकर हर तरफ तैमूर की चर्चा हो रही है। हर कोई उनके इस अचीवमेंट को लेकर उनकी तारीफ करता दिख रहा है। 

तैमूर ने दिए मेडल के साथ पोज

बता दें कि हाल ही में मुंबई में आयोजित किए गए ताइक्वांडो एनुअल कॉम्पटीशन में तैमूर अली खान समेत कई सेलिब्रिटी के बच्चों ने भाग लिया था। इस दौरान जहां करीना अपने बेटे को सपोर्ट करने वहां पहुंची थीं। वहीं ताइक्वांडो एनुअल मीट में बी टाउन से जुड़े और भी स्टार्स नजर आए। यहां रानी मुखर्जी ने भी शिरकत की और करण जौहर के बेटे यश जौहर को चियर करती दिखीं। इस इवेंट की ढेर सारी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। जिसमें करीना के बेटे तैमूर ताइक्वांडो कॉम्पटीशन में जीते गोल्ड मेडल को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा तैमूर ने मम्मी करीना कपूर व बाकी विनर्स के साथ भी फोटो क्लिक कराई।इस दौरान तैमूर ताइक्वांडो ड्रेस पहने नजर आए। वहीं इस दौरान करण जौहर के बेटे यश जौहर ने भी ताइक्वांडो कॉम्पटीशन जीता है। उनके अलावा और भी कई सेलेब्स के बच्चों ने ताइक्वांडो कॉम्पटीशन में भाग लिया और मेडल जीता है। 

इन खेलों में भी एक्सपर्ट हैं तैमूर 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब तैमूर को ताइक्वांडो खेलते और मेडल जीतते देखा गया हो। पिछले साल उसे ताइक्वांडो में पीली बेल्ट मिली थी, जिसकी खुशी करीना कपूर ने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं तैमूर अली खान ताइक्वांडो के अलावा भी और कई खेलों में काफी एक्सपर्ट हैं। उन्हें अकसर क्रिकेट, फुटबॉल, शतंरज जैसे गेम खेलते हुए देखा जाता है। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते है कि इतनी सी उम्र में ही तैमूर कितने टैलेंटेड हैं। 

 

इसे भी पढ़ेंः Aap Ki Adalat: बादशाह के शो में पिस्तौल लेकर पहुंच गया था फैन, रैपर की हुई थी ऐसी हालत

शाहरुख खान ने बादशाह को सैलरी के बदले दी थी ये कीमती गिफ्ट, रैपर ने किया खुलासा

Latest Bollywood News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *