
छत्तीसगढ़ चुनाव का रिजल्ट
Chhattisgarh Election Results 2023 Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटों की काउंटिंग हो रही है। आज यह तय हो जाएगा कि आखिर राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। बता दें कि राज्य में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग की गई थी। दो चरणो में सफलतापूर्वक मतदान का आयोजन किया गया। ऐसे में आज चुनावों की काउंटिंग शुरू होने के बाद दिन ढलने के साथ ही यह तय हो जाएगा कि 90 विधानसभा सीटों वाली छत्तीसगढ़ में कौन सी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ चुनाव से संबंधित सटीक और सही जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
Live updates :Chhattisgarh Election Results 2023 Live
Refresh
-
Dec 03, 2023
9:45 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर
रूझानों के मुताबिक भाजपा छत्तीसगढ़ में आगे चल रही है। यहां भाजपा को 48 और कांग्रेस को 41 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
-
Dec 03, 2023
9:38 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में कौन आगे-कौन पीछे
- कांकेर विधानसभा- भाजपा के आशाराम नेताम आगे और कांग्रेस के शंकर ध्रुवा पीछे
- भानुप्रतापपुर विधानसभा- कांग्रेस की सावित्री मंडावी आगे, भाजपा के गौतम उईके पीछे
- अंतागढ़ विधानसभा- भाजपा के विक्रम उसेंडी आगे, कांग्रेस के रूपसिंह पोटाई पीछे
- पंडरिया- भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा पहले राउंड में 557 वोटों से आगे
- कवर्धा- भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा मंत्री अकबर खान से 1600 वोटों से आगे
- प्रेमनगर विधानसभा- भाजपा के भूलन सिंह मरावी 1000 मतों से आगे, कांग्रेस के खेलसाय सिंह पीछे
- भटगांव विधानसभा- भाजपा की लक्ष्मी राजवाड़े आगे, कांग्रेस के पारस राजवाड़े पीछे
- प्रतापपुर विधानसभा- भाजपा की शकुंतला सिंह पोर्ते आगे, कांग्रेस की राजकुमारी मरावी पीछे
- पोहरी विधानसभा- यहां कांग्रेस 3549 वोटों से आगे चल रही है।
-
Dec 03, 2023
8:50 AM (IST)
भूपेश बघेल हुए पीछे
पाटन विधानसभा सीट से फिलहाल भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर साल 2008 में केवल एक बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
-
Dec 03, 2023
8:43 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में कौन आगे कौन पीछे
- बिल्हा- यहां से भाजपा के धरमलाल कौशिक पीछे
- लोरमी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण पीछे
- भरतपुर सोनहत विधानसभा- केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह आगे
- दुर्ग ग्रामीण- ग्रह मंत्री ताम्रध्वज साहू आगे
- बैकुंठपुर- भाजपा के भैयालाल राजवाड़े आगे
- कांकेर- जिले की तीनों सीट पर कांग्रेस आगे
- भानुप्रतापपुर- यहां कांग्रेस आगे
- अंतागढ़- कांग्रेस आगे
-
Dec 03, 2023
8:38 AM (IST)
भूपेश बघेल ने किया ट्वीट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा है कि आज जनादेश का दिन है।
-
Dec 03, 2023
7:59 AM (IST)
मतगणना शुरू
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटों की गणना शुरू हो चुकी है। आज यह तय हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने वाली है।
-
Dec 03, 2023
7:43 AM (IST)
कोंडागांव सीट पर जीतेगी भाजपा
कोंडागांव से भाजपा उम्मीदवार लता उसेंदी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम कोंडागांव की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। सभी लोग चुनाव के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। जनता कांग्रेस से थक गई है।
-
Dec 03, 2023
7:24 AM (IST)
कवर्धा में 30 राउंड्स में होगी मतगणना
कवर्धा विधानसभा में सबसे अधिक 30 राउंड में मतगणना होगी। वहीं सबसे कम मनेन्द्रगढ़ और भिलाई नगर में 12 राउंड्स में मतगणना होगी।
-
Dec 03, 2023
7:15 AM (IST)
डाक मतपत्रों की भी होगी काउंटिंग
मतगणना केंद्रों के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मौजूद रहेगी। पहले सर्विस वोटरों को वोट की गिनती की जाएगी। डाक मतपत्रों के बाद सबी टेबलों पर एक साथ 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
-
Dec 03, 2023
7:15 AM (IST)
8 हजार कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात
90 विधानसभाओं में 1,03,566 डाक मतपत प्राप्त हुए हैं। वहीं 73.61 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि राज्यभर में मतगणना के लिए 8 हजार से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
-
Dec 03, 2023
7:15 AM (IST)
चुनावी मैदान में 1,181 प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ के चुनावी मैदान में 1181 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 33 जिला मुख्यालयों पर वोटों की काउंटिंग कराई जा रही है जो सुबह 8 बजे से शुरू होगी।
-
Dec 03, 2023
7:10 AM (IST)
रमन सिंह का दावा- भाजपा जीतेगी 55 सीट
छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गणना आज होने जा रही है। भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। हम राज्य में 42-55 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।
-
Dec 03, 2023
6:52 AM (IST)
‘कांग्रेस ईवीएम को देती है दोष’
छत्तीसगढ़ में वोटों की गणना को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रमुख अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरी और घबराई हुई है। जब भी कांग्रेस हारने लगती है तो वह ईवीएम मशीन तो कभी संविधान को दोष देती है। इस चुनाव को कांग्रेस पार्टी हारने वाली है। छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें नकार दिया है।
-
Dec 03, 2023
6:44 AM (IST)
छत्तीसगढ़ की हॉट सीट
- भूपेश बघेल (कांग्रेस) – पाटन सीट
- डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव – अंबिकापुर
- रमन सिंह – राजनांदगांव
- मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) – कवर्धा
- रमन सिंह (बीजेपी) – राजनांदगांव
- मोहन मरकाम (कांग्रेस) – कोंडागांव
- कवासी लखमा (कांग्रेस) – कोंटा सीट
- रेणुका सिंह (बीजेपी) – भरतपुर
- टीएस सिंहदेव (कांग्रेस) – अंबिकापुर
- अरुण साव (बीजेपी) – लोरमी
- डॉ. रेणु जोगी (जनता कांग्रेस) -कोटा विधानसभा
- डॉ. चरणदास महंत (कांग्रेस) सक्ती विधानसभा
- रविंद्र चौबे ( कृषिमंत्री ) – साजा सीट ( बेमेतरा जिला )
- बृजमोहन अग्रवाल ( बीजेपी) – रायपुर – दक्षिण विधानसभा
- दीपक बैज ( कांग्रेस प्रदेश अ्ध्यक्ष , सांसद बस्तर ) – चित्रकुट विधानसभा , जिला बस्तर
-
Dec 03, 2023
6:40 AM (IST)
छत्तीसगढ़ की वीआईपी सीटें
छत्तीसगढ़ के पाटन से भूपेश बघेल और अंबिकापुर से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव चुनावी मैदान में हैं। वहीं राजनांदगांव से पूर्व सीएम रमन सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
-
Dec 03, 2023
6:24 AM (IST)
कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक
कांग्रेस ने 4 चुनावी राज्यों के नतीजों से पहले पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ में अजय माकन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
-
Dec 03, 2023
6:12 AM (IST)
भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को मतों की गिनती होगी और प्रदेश में ज्यादातर सीटों पर सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
-
Dec 03, 2023
6:09 AM (IST)
8 बजे शुरू होगी काउंटिंग
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वोटों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। साथ ही दिन ढलने के साथ यह तय हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार आने वाली है।
