
इंडियन रेल में डांस का वीडियो बनाती लड़कियां
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन ना जाने कितने ही वीडियो वायरल होते हैं। एक तरफ जहां लोग अपने टैलेंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं तो वहीं दूसरी तरफ लड़कियां डांस का वीडियो बनाकर पोस्ट करती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि सोशल मीडिया पर किसी ने डांस का वीडियो पोस्ट किया है। मगर आपने अभी तक दिल्ली मेट्रो में ही ऐसा नजारा देखा होगा। अब भारतीय रेल की भी बारी आ गई है जहां लड़कियां डांस का वीडियो बनाने लग गई हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इंस्टाग्राम पर आजकल एक वीडियो काफी धूम मचाए हुए है। वीडियो में लड़कियों का एक ग्रुप आपको नजर आएगा। यह लड़कियां अक्षय कुमार की फिल्म ‘तीस मार खां’ के फेमस गाने ‘शीला की जवानी’ पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान ट्रेन में कोई और नजर नहीं आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर कर रहा है।
यहां देखिए वायरल वीडियो
लोगों का ऐसा रहा रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bomb_fire_india नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ ‘ट्रेंडिंग’ लिखा गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों का गूस्सा फूट गया और अलग-अलग तरीके से लड़कियों को ट्रॉल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- ये लड़कियां एक दिन मेरे हाथों से पिट जाएंगी। दूसरे यूजर ने लिखा- इनके माता-पिता को इन्हें कंट्रोल करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा- ट्रेन में छपरियों की संख्या बढ़ती जा रही है।
ये भी पढ़ें-
एक शख्स जिसने असली जिंदगी में खेला है ‘Subway Surfers’, Video सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल
Viral: भोजपुरी गाना बजते ही चाचा हुए बेकाबू, अपने डांस से फ्लोर पर लगा डाली आग
