winning ladies in mp election 2023 these 27 women defeated men who they are । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने भी जीत का डंका बजाया, 27 लेडीज जीतीं, जानें कौन हैं वो


mp election result 2023- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतीं 27 महिलाएं

 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2023: राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है तो वहीं सारे जतन के बावजूद कांग्रेस को हार मिली है। इस बार के चुनाव में एक खास बात ये भी है कि जीत दर्ज करने वाली महिलाओं की संख्या इस बार ज्यादा रही है। विधानसभा के लिए कुल 27 महिलाएं चुनी गई हैं, जिनमें 21 भारतीय जनता पार्टी से हैं, जिसने राज्य में जोरदार तरीके से सत्ता बरकरार रखी है, और छह कांग्रेस से हैं जिस पार्टी को हार मिली है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या 20 थी और इस बार 27 है। बता दें कि 230 सदस्यीय एमपी विधानसभा के लिए मतदान 17 नवंबर को हुए थे, जबकि नतीजे रविवार को घोषित किए गए।

सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू और भाजपा की कृष्णा गौड़ हैं जो महिलाओं में सबसे बड़े अंतर से जीती हैं। उन्होंने गोविंदपुरा में कांग्रेस के रवींद्र साहू को 1.06 लाख वोटों से हराया.भाजपा की मालिनी गौड़ ने इंदौर-4 सीट से 69,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की।

दिग्विजय सिंह के भाई को मात दी प्रियंका मीना ने

दूसरी उम्मीदवार भी भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका मीना हैं, जो 31 साल की सबसे कम उम्र की विधायक भी हैं, ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चाचौरा से 61,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर एक बड़ी मिसाल कायम की है। लक्ष्मण सिंह पांच बार लोकसभा सांसद और तीन बार विधायक भी रह चुके हैं।

इन महिलाओं ने लहराया जीत का परचम

अन्य महिलाएं जो भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं, वे हैं उषा ठाकुर (महू) और मीना सिंह (मानपुर), जो दोनों मंत्री थीं, साथ ही सांसद रीति पाठक (सीधी), पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ( बुरहानपुर) और पूर्व राज्यसभा सदस्य संपतिया उइके (मंडला)। इनके अलावा मंजू दादू (नेपानगर), गंगाबाई उइके (घोड़ाडोंगरी), प्रतिमा बागरी (रायगांव), राधा सिंह (चित्रांगी), नीना वर्मा (धार), निर्मला भूरिया (पेटलावद), कंचन तनवे (खंडवा), छाया मोरे (पंधाना), गायत्री राजे पुआर (देवास), सरला बृजेंद्र रावत (सबलगढ़), ललिता यादव (छतरपुर) और उमा खटीक (हट्टा) ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता।

कांग्रेस की ओर से अनुभा मुंजारे ने बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन को हराया। विपक्षी दल के अन्य जो विजयी रहे, वे हैं सेना पटेल (जोबट), निर्मला सप्रे (बीना), चंदा सिंह गौड़ (खरगापुर), साध्वी रामसिया भारती (मल्हेरा) और झूमा सोलंकी (भीकनगांव) जीतीं।

रविवार को घोषित विधानसभा चुनाव नतीजों में भाजपा ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर सिमट गई जबकि एक सीट भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गई।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *