कौन हैं मोहन यादव? जिन्हें मध्य प्रदेश का सीएम बनाकर भाजपा ने सभी को चौंकाया


कौन हैं मोहन यादव?- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कौन हैं मोहन यादव?

बीते हफ्ते मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा ने बंपर जीत हासिल की थी। तभी से ही राज्य में चर्चा थी की भाजपा किसी नए चेहरे को सीएम पर की कमान सौंप सकती है। अनुमान के मुताबिक भाजपा ने राज्य में नया चेहरा दे दिया है। मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव होंगे। बता दें कि मोदन यादव इस वक्त राज्य के उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। 

शिवराज ने किया प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव खुद राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। शुरू से ही ऐसी  खबरें थीं कि भाजपा इस बार शिवराज के बजाय किसी अन्य को सीएम पद पर बैठा सकती है। खुद शिवराज भी कहते थे कि पार्टी उन्हें जो भी काम देगी उसे वह करने के लिए तैयार हैं। 

संघ के करीबी

मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बन कर आए थे। मोहन यादव एबीवीपी और संघ से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। 

विवादों से भी नाता

मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। साल 2020 में उपचुनाव के समय  असंयमित भाषा के प्रयोग के कारण चुनाव आयोग ने उनपर एक दिन के लिए प्रचार करने पर प्रतिबंधित लगा दिया था।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *