छुट्टी पर घर आई महिला सिपाही का पंखे से लटकता मिला शव, मौत से फैली सनसनी


महिला सिपाही का पंखे से लटकता मिला शव।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
महिला सिपाही का पंखे से लटकता मिला शव।

मुजफ्फरपुर: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के चकमोहब्बत इलाके में एक महिला सिपाही का घर के अंदर फंदे से लटका हुआ शव मिला है। महिला 2021 बैच की सिपाही था। महिला सिपाही ने सोमवार की शाम को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही के प्रेमी के घर वाले ने शादी से इनकार कर रहे थे। इसी बात को लेकर महिला तनाव में थी। इसी के चलते महिला सिपाही ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला सिपाही की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है। मृतक की पोस्टिंग पटना जिला पुलिस में हुई थी। वह अभी पटना जिला परिवहन कार्यालय में प्रतिनियुक्त थी। दारोगा बहाली परीक्षा के लिए बीते शनिवार को वह पटना से छट्टी पर घर आई थी। मंगलवार को उसे ड्यूटी पर लौटना था।

पुलिस ने की शव की पड़ताल

वहीं महिला सिपाही की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले शव की अच्छे से पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है। महिला सिपाही मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। उसका परिवार अहियापुर इलाके में रहता है। वहीं अब महिला सिपाही की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। महिला सिपाही के गर्दन पर फंदा कसने का गहरा काला निशान मिला है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामला दर्ज करने की कवायद कर रही है।

शनिवार को छुट्टी पर आई थी घर

मृतक महिला सिपाही की बहन ने बताया कि शनिवार को छुट्टी से लौटने के बाद रविवार को उसने दारोगा की परीक्षा दिया था। दोपहर में खरीदारी के लिए शहर गई थी। इसके बाद शाम को लौटकर वापस आई। इसके बाद उसने किसी से कुछ नहीं कहा और सीधा अपने कमरे में चली गई। इसी बीच बहन के पुत्र ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो शोर मचाया। इसके बाद घर के बाकी लोगों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में सभी लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े। किसी तरह से रस्सी काटकर उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी बहन ने बताया कि सुमन नाम के युवक के साथ उसका प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन प्रेमी के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे, जिस वजह से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या की बताई जा रही बात

वही अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में महिला सिपाही की आत्महत्या की बात बताई है। कटरा इलाके के सुमन कुमार नाम के युवक से महिला सिपाही का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी के घर वाले शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुई। इस बात से आहत होने के कारण महिला सिपाही ने आत्महत्या का कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें- 

बिहार: एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, रिश्तेदार से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

Video: दलित परिवार पर दबंगों ने बरपाया कहर, पूरे परिवार के साथ की मारपीट फिर घर में लगा दी आग





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *