Dec 22, 2023
12:20 AM (IST)
भारत ने जीता मैच
भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 78 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 296 रन बनाए, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 218 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से भारत ने मैच जीत लिया। मैच के साथ टीम इंडिया 2-1 सीरीज भी जीतने में सफल रही है।
Dec 22, 2023
12:14 AM (IST)
आवेश खान ने झटका आखिरी विकेट
आवेश खान ने वी हेंड्रिक्स को आउट करके साउथ अफ्रीका की पारी की अंत कर दिया है।
Dec 22, 2023
12:06 AM (IST)
केशव महाराज लौटे पवेलियन
केशव महाराज को अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया है। वह मैच में सिर्फ 14 रन ही बना पाए। 43 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं।
Dec 21, 2023
11:40 PM (IST)
38 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीका ने 38 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वुरान हेंड्रिक्स जीरो रन बनाकर और केशव महाराज 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
11:38 PM (IST)
डेविड मिलर लौटे पवेलियन
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मुकेश कुमार ने आउट किया है।
Dec 21, 2023
11:15 PM (IST)
वॉशिंगटन सुंदर को मिला विकेट
वॉशिंगटन सुंदर ने वियान मुल्डर को आउट कर दिया है। वह मैच में सिर्फ एक रन ही बना पाए।
Dec 21, 2023
11:10 PM (IST)
हेनरिक क्लासेन हुए आउट
साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिर गए हैं। क्लासेन को आवेश खान ने आउट किया है। उन्होंने मैच में 21 रन बनाए हैं।
Dec 21, 2023
10:55 PM (IST)
30 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीका की टीम ने 30 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 14 रन और डेविड मिलर 1 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
10:51 PM (IST)
साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा
अर्शदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे टोनी डी जोर्जी को आउट कर दिया है। उन्होंने मैच में 81 रन बनाए।
Dec 21, 2023
10:45 PM (IST)
कप्तान एडेन मार्करम हुए आउट
स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को आउट कर दिया है। मार्करम ने 36 रन बनाए हैं।
Dec 21, 2023
10:07 PM (IST)
19वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
19वें ओवर के बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। क्रीज पर एडेन मार्करम 9 रन और टोनी डी जोर्जी 54 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
9:52 PM (IST)
अक्षर पटेल को मिला विकेट
अक्षर पटेल ने साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रासी वेन डुसेन को आउट कर दिया है। डुसेन 2 रन बनाकर आउट हुए हैं।
Dec 21, 2023
9:33 PM (IST)
अर्शदीप सिंह ने दिलाया विकेट
अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया है। वह 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पकर 59 रन बना लिए हैं।
Dec 21, 2023
9:17 PM (IST)
6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीकी टीम ने पांच ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 46 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रीजा हेंड्रिक्स 11 रन और टोनी डी जोर्जी 29 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
9:10 PM (IST)
चार ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीका की टीम ने चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स ने 7 रन और टोनी डी जोर्जी ने 14 रन बनाए हैं।
Dec 21, 2023
8:57 PM (IST)
दो ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर
साउथ अफ्रीका ने दो ओवर के बाद 8 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। टोनी डी जोर्जी 4 रन और रीजा हेंड्रिक्स 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
8:22 PM (IST)
भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 297 रनों का टारगेट
भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 297 रनों का टारगेट दिया। मैच में संजू सैमसन ने 108 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 52 रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों की वजह से ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बना पाई। अंत में रिंकू सिंह ने 38 रन बनाए।
Dec 21, 2023
8:14 PM (IST)
रिंकू सिंह हुए आउट
रिंकू सिंह मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन मैच में वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए।
Dec 21, 2023
8:09 PM (IST)
वॉशिंगटन सुंदर हुए आउट
वॉशिंगटन सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए और जल्दी आउट हो गए। उन्होंने मैच में 14 रन बनाए।
Dec 21, 2023
8:08 PM (IST)
संजू सैमसन हुए आउट
संजू सैमसन शतक लगाने के बाद आउट हो गए हैं। उन्होंने मैच में 108 रन बनाए।
Dec 21, 2023
7:45 PM (IST)
संजू सैमसन ने लगा दिया शतक
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शतक लगा दिया है। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। 112 गेंदों में 102 रन बनाए हैं। वह अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
7:34 PM (IST)
तिलक वर्मा हुए आउट
तिलक वर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे।
Dec 21, 2023
7:19 PM (IST)
38 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
भारतीय टीम ने 38 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन 76 रन और तिलक वर्मा 41 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
6:36 PM (IST)
संजू सैमसन का अर्धशतक
संजू सैमसन ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 66 बॉल पर अपना पचासा पूरा किया। भारत के अब तक तीन विकेट गिर चुके हैं। संजू के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर बने हुए हैं।
Dec 21, 2023
6:08 PM (IST)
20वां ओवर गया मेंडन
भारतीय टीम 20वें ओवर में एक भी रन नहीं बना पाई। भारत ने 20 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन 38 रन और तिलक वर्मा 1 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
6:06 PM (IST)
केएल राहुल हुए आउट
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल आउट हो गए हैं। वह मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें वियान मुल्डर ने आउट किया है। राहुल ने 21 रन बनाए हैं।
Dec 21, 2023
5:29 PM (IST)
11 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
11 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन 12 रन और केएल राहुल 7 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
5:20 PM (IST)
8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
भारतीय टीम ने 8 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन 9 रन और केएल राहुल 1 रन बनाकर मौजूद हैं।
Dec 21, 2023
5:14 PM (IST)
भारतीय टीम के दो विकेट गिरे
भारतीय टीम के दो विकेट गिर गए हैं। डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं साई सुदर्शन भी पवेलियन लौट गए हैं। इससे टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है।
Dec 21, 2023
4:12 PM (IST)
भारतीय टीम में हुए बदलाव
तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। रजत पाटीदार और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।
Dec 21, 2023
4:09 PM (IST)
भारत की प्लेइंग इलेवन
साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।
Dec 21, 2023
4:08 PM (IST)
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स
Dec 21, 2023
4:06 PM (IST)
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका ने तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी मिली है।
Dec 21, 2023
4:01 PM (IST)
बराबरी पर है सीरीज
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत ने पहले वनडे मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया था।