साल का आखिरी दिन: थोड़ी ही देर में पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात, देंगे नए साल की बधाई!


PM Modi mann ki baat- India TV Hindi

Image Source : BJP TWITTER ACCOUNT
पीएम मोदी करेंगे मन की बात

Mann Ki Baat: आज साल का आखिरी रविवार है और साल का आखिरी दिन भी। साल 2023 कुछ घंटों में खत्म हो जाएगा और रात्रि के 12 बजने के साथ ही नए साल की शुरुआत हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के आखिरी दिन अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों से रूबरू होंगे। मन की बात कार्यक्रम का यह 108वां एपिसोड होगा जिसमें  साल 2023 के आखिरी दिन पीएम मोदी इस दौरान लोगों से संवाद करेंगे और कुछ नई और रोचक बातें भी साझा करेंगे। मन की बात कार्यक्रम  हर बार की तरह आज भी सुबह 11 बजे प्रसारित होगा।

पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम का प्रसारण हर बार की तरह सुबह 11 बजे से किया जाएगा। आप इसे बीजेपी के फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर देख सकते हैं। यही नहीं आप पीएम मोदी के भी सोशल मीडिया चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण सुन सकते हैं। दूरदर्शन और रेडियो के जरिए भी आप मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं। पीएम मोदी अपने 108वें मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देंगे और अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर और उसके प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र कर सकते हैं।

 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *