
worst food Aloo Baingan
Tasteatlas list worst food: टेस्ट एटलस में दुनियाभर के खाने को रेटिंग मिलती है और खूब चर्चा होती है। इस फूड एटलस से कुछ डिशेज जहां फेमस हो जाती हैं तो कुछ बदनाम। कुछ के बारे में जानकर लोग खाने लगते हैं तो, कुछ के बारे में जानकर लोग भागने लगते हैं। तो, आज हम बात करेंगे टेस्ट एटलस की सबसे खराब डिश के बारे में जिन्हें लोगों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया है। खास बात ये है कि इस डिश को भारत में घर-घर में बनाया और खाया जाता है। लोग इसे खूब पसंद करते है, तो जानते हैं इस फूड के बारे में विस्तार से।
दुनिया की सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में आलू-बैंगन की सब्जी
दुनिया की सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में आलू-बैंगन की सब्जी का नाम है। नाम सुनकर आप भी परेशान हो गए न। जी हां, तो इस सब्जी को लोगों ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया है। इसमें बताया गया है कि खराब डिशेज की लिस्ट में शामिल व्यंजनों में से एक आलू बैंगन एक लोकप्रिय भारतीय ग्रेवी व्यंजन है जिसमें आलू, बैंगन, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और मसालों का मिश्रण होता है।

Aloo Baingan
सर्दी में शरीर को गर्माहट देगा किशमिश का लड्डू , जानें इसे बनाने की विधि
पकवान को ताजे धनिये की पत्तियों से सजाया जाता है और इसे लोग रोटी के साथ खाते हैं। इसकी लोकप्रियता के बावजूद, आलू बैंगन को सूची में 5 में से केवल 2.7 की कम रेटिंग मिली। हालांकि, कई भारतीय संभवतः इस रैंकिंग से असहमत होंगे क्योंकि बहुत से लोग आलू-बैंगन को एक स्वादिष्ट और प्रिय व्यंजन मानते हैं जो भारत के घर-घर में बनता है और खूब खाया जाता है।
शिल्पा शेट्टी जैसी फिगर के लिए सुबह-सुबह खाएं ओट्स का चीला, जानें बनाने की आसान विधि
इसके अलावा आइसलैंड के ‘हकार्ल (Hakarl)’ नाम से मशहूर इस व्यंजन को इसके तीखे स्वाद के कारण सबसे खराब भोजन की श्रेणी में रखा गया है। यह शार्क के मांस से बनाया जाता है जिसे तीन महीने तक फर्मेंटेट किया जाता है। अक्सर लोगों को इसमें अमोनिया की मात्रा ज्यादा लगती है, जिसकी वजह से लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं।
