
प्रतीकात्मक तस्वीर
IMD Weather Forecast Today: राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर इलाके में ठंड ने बेहाल कर रखा है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शीतलहर देखने को मिल रहा है। इस कारण लोग आग सका सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी और शीतलहर देखने को मिलेगा। हालांकि इसके बाद इन तेज हवाओं से लोगों को राहत मिलेगी। गुरुवार को मौसम के साफ रहने की संभावना है। हालांकि हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिल सकता है।
