यूपी: अमेठी की जनता की मौज! 2 लाख से ज्यादा लोगों को रामलला के दर्शन करवाएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी


Smriti Irani- India TV Hindi

Image Source : FILE
स्मृति ईरानी

अमेठी: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराएंगी। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

मंत्री प्रतिनिधि ने क्या कहा?

प्रतिनिधि ने बताया कि इसके साथ ही तीन लाख से अधिक घरों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का लक्ष्य सुनिश्चित कर घर-घर प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता कहा, ‘‘अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के निर्देश पर उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र के तीन लाख परिवारों तक प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रसाद पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी के प्रथम सप्ताह में संसदीय क्षेत्र के दो लाख से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा पर बस से भेजा जाएगा और सभी को प्रभु श्रीराम के दर्शन कराए जाएंगे।’’ गुप्ता ने बताया कि पहले 40 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की श्रवण यात्रा करवाने की योजना थी, लेकिन मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है। 

उन्‍होंने कहा, ‘‘जरूरत पड़ने पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं को भी दर्शन कराया जा सकता है। श्रवण यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।’’ (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने कसी कमर, सभी राज्यों के लिए जारी की चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की लिस्ट

दिल्ली: बिहार के सियासी हंगामे के बीच चिराग पासवान ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, कही ये बात 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *