कौन हैं नीतीश कुमार की नई सरकार में बने आठ मंत्री, यहां जानिए पूरी डिटेल


Bihar, Nitish Kumar- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
जानिए कौन हैं नई नीतीश कुमार सरकार ने आठ मंत्री

पटना: रविवार 28 जनवरी को नीतीश कुमार बिहार के नौवीं बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने रविवार सुबह को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और शाम को ही सीएम पद की शपथ ले ली। नीतीश कुमार के साथ-साथ आठ ने मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें तीन-तीन बीजेपी और जेडीयू के मंत्री हैं। वहीं एक मंत्री हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) से और एक मंत्री निर्दलीय है।

बीजेपी कोटा से बने हैं 3 मंत्री 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और डॉक्टर प्रेम कुमार भारतीय जनता पार्टी के कोटे से मंत्री बने हैं। वहीं जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार को मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन को हम के कोटे से मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बिहार के एकमात्र निर्दलीय विधायक संतोष कुमार सिंह को भी नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। 

1999 में शुरू हुआ था सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर 

अब अगर हम बात करें बीजेपी कोटे के मंत्रियों की तो सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति के चर्चित नाम बन चुके हैं। वह बीजेपी बिहार प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने नीतीश कुमार की नेतृत्व की महागठबंधन सरकार को जमकर घेरा था। सम्राट चौधरी कुशवाहा समुदाय से आते हैं। बीजेपी सम्राट चौधरी के साहरे कुशवाहा समुदाय के मतदाताओं को अपने पक्ष में करना चाहती है। चौधरी का राजनीतिक सफ़र 1999 से शुरू हुआ था।

पिता रहे हैं समता पार्टी के संस्थापक सदस्य 

सम्राट चौधरी के पिता स्वर्गीय शकुनी चौधरी लालू प्रसाद यादव के करीबी लोगों में से रहे हैं। उनके पिता खगड़िया से कई बार के विधायक और एक बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसके साथ ही वह समता पार्टी के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की पिछले एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। बता दें कि सम्राट की राजनीति लालू यादव और नीतीश कुमार से होते हुए बीजेपी तक पहुंची है।

विजय सिन्हा को भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया

इसके साथ ही विजय सिन्हा को भी नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। विजय सिन्हा भी बिहार बीजेपी के तेजतर्रार नेताओं में से एक माने जाते हैं। 55 साल के विजय सिन्हा आरएसएस से जुड़े रहे हैं और 1983 से ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वहीं मुख्यधारा की राजनीति में सिन्हा की एंट्री 1990 में हुई, जब बीजेपी ने इन्हें राजेंद्र नजग मंडल जिला पटना में उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद इन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार का प्रदेश सचिव बनाया गया। 

लखीसराय से विधायक हैं विजय सिन्हा 

विजय सिन्हा साल 2005 में लखीसराय से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे लेकिन प्रदेश में 6 महीने तक राष्टपति लगा रहा। नवंबर में दोबारा चुनाव हुए और इसमें वह हार गए। इसके बाद साल 2010 में विधानसभा चुनाव हुए और इसमें उन्हें जीत मिली। इस जीत के बाद विजय सिन्हा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लखीसराय विधानसभा सीट से लगातार 3 बार से विधायक चुनकर आ रहे हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री बनने से पहले वह सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नीतीश और तेजस्वी सरकार को घेर रहे थे। विजय सिन्हा बीजेपी ने उन नेताओं में से एक थे, जो सरकार को सदन के अंदर और बाहर जबरदस्त तरीके से घेर रहे थे।

बीजेपी कोटे से प्रेम कुमार को भी बनाया गया विधायक 

वहीं बीजेपी कोटा से बने एक और मंत्री प्रेम कुमार हैं।  68 वर्षीय प्रेम कुमार गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर प्रेम कुमार साल 1990 से लगातार आठ बार के विधायक हैं। इससे पहले वह बिहार सरकार में कृषि, पशु एवं मत्स्य संसाधन, सार्वजानिक स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग विभाग, सड़क निर्माण विभाग और शहरी विकास विभाग के मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा अक्टूबर 2015 में विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें नेता विपक्ष भी चुना गया था। यहां वह जुलाई 2017 तक रहे। 

जेडीयू कोटे से भी बने हैं तीन मंत्री 

बीजेपी के अलावा जेडीयू के भी तीन विधायकों को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया गया है। जेडीयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी और श्रवण कुमार को मंत्री बनाया गया है। बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 77 साल उम्र में मंत्री पद की शपथ ली है। वह सुपौल से विधायक हैं और आठवीं बार विधानसभा में पहुंचे हैं। वह पार्टी के बड़े और नीतीश कुमार के करीबियों में से एक माने जाते हैं। बिजेंद्र सक्रिय राजनीति में 1967 में आ गए थे और 1990 में पहली बार विधायक बने। सुपौल विधानसभा क्षेत्र में बिजेंद्र का सिक्का चलता है। 1990 में पहली बार विधानसभा में पहुंचते ही उन्हें मंत्री पद दे दिया गया था और अब तक वह दर्जनभर से ज्यादा विभागों का काम देख चुके हैं। 

खबर अपडेट हो रही है 

Latest India News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *