हैदराबाद पहुंचे जेएमएम गठबंधन के विधायक, चंपई सोरेन के बहुमत साबित के दिन आएंगे रांची


हैदराबाद पहुंचे जेएमएम गठबंधन के विधायक - India TV Hindi

Image Source : ANI
हैदराबाद पहुंचे जेएमएम गठबंधन के विधायक

रांचीः झारखंड में जेएमएम नेता चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ देर बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक विमान से हैदराबाद पहुंच गए। एयरपोर्ट के बाहर दो बसें लगाई गई थीं जो उन्हें रिजॉर्ट तक ले गई। गठबंधन ने बृहस्पतिवार को अपने विधायकों को चार्टर्ड विमानों के जरिये झारखंड से हैदराबाद स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए थे। हालांकि, खराब दृश्यता के कारण बृहस्पतिवार की रात विमान उड़ान नहीं भर सके और विधायकों को हवाई अड्डे पर दो घंटे के इंतजार के बाद यहां सर्किट हाउस लौटना पड़ा था। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *