यूपीः कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार नाले में गिरने से 6 लोगों की मौत


कानपुर रोड एक्सीडेंट- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कानपुर रोड एक्सीडेंट

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। तिलक समारोह से लौटकर घर आ रहे कार सवारों की कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। बच्चों की जान बच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के शिकार लोग इटावा से तिलक समारोह से घर लौट रहे थे। हादसा कानपुर देहात के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ। 

कानपुर देहात के रहने वाले थे मृतक

हादसे की सूचना पर पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। हादसे के शिकार लोगो को सिकन्दरा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।  2 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मृतक डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा और कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सड़क हादसा रात लगभग 2 बजे हुआ।

रिपोर्ट- दीपेंद्र सिंह

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *