पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और RJD विधायक चेतन आनंद के गायब होने की खबर, भाई ने थाने में लगाई गुहार


 Breaking News- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
Breaking News

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे और RJD विधायक चेतन आनंद के गायब होने की खबर सामने आई है। चेतन के भाई अंशुमान आनंद ने थाने में उन्हें खोजने की अर्जी लगाई है। चेतन को 10 फरवरी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास में देखा गया था। वह एक आरजेडी विधायक के गिटार बजाते हुए वीडियो में भी दिखे थे। 

चेतन के भाई की अर्जी के आधार पर पटना पुलिस तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची थी। हालांकि आरजेडी नेताओं से बातचीत के बाद पुलिस वापस लौट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस जब तेजस्वी के आवास पर पहुंची तो बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता जुट गए। पुलिस के बाहर आने और लौटने के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस और नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *