दिल्ली: नरेला में बीजेपी कार्यकर्ता वर्षा पंवार की हत्या, ऑफिस में दिया गया घटना को अंजाम, आरोपी ने भी की सुसाइड


Varsha Panwar- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
बीजेपी कार्यकर्ता वर्षा पंवार की हत्या

नई दिल्ली: आउटर नार्थ दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नरेला में एक लड़की की हत्या कर दी गई है। लड़की को उसके ऑफिस में मारा गया है। मृत लड़की की पहचान वर्षा पंवार के रूप में हुई है। वह बीजेपी कार्यकर्ता थी।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के नरेला में एक लड़की की हत्या कर दी गई। लड़की को उसके ऑफिस में मारा गया। मृत लड़की का नाम वर्षा पंवार है और वह बीजेपी की कार्यकर्ता थी। पुलिस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह मान रही थी। अचानक ये खबर भी सामने आई कि वर्षा की हत्या के आरोपी और वर्षा के दोस्त ने सुसाइड कर ली। आरोपी सोहन लालन ने सोनीपत के रेलवे ट्रैक पर सुसाइड की। वर्षा पिछले 3 दिनों से लापता थी।

वर्षा के लापता होने के बाद उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। लेकिन पिता को नहीं पता था कि अब वह अपनी बेटी से कभी नहीं मिल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें: 

जेल में बंद मुस्लिम कैदी ने पेश की भक्ति की मिसाल, राम मंदिर को दान किए झाड़ू लगाकर जमा किए गए रुपए 

झारखंड: जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत, जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *