‘आ जाओ पैसों की बारिश करा दूंगा’, लालच देकर रेप करता था भोंदू बाबा, यूं खुल गई पोल


thane crime story- India TV Hindi


भोंदू बाबा की काली करतूत आई सामने

 

ठाणे की राबोड़ी पुलिस ने तांत्रिक बाबा, भोंदू बाबा समेत सात लोगों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है, जो लड़कियों को पैसों का लालच देकर उनका यौन शोषण कर रहे थे। यह भंडाफोड़ उस पीड़ित लड़की की जांच से हुआ है जिसे इस गैंग ने अपने जाल में फंसाया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका है कि इस गैंग ने कई लड़कियों और महिलाओं को अपनी जाल में फंसाकर उनके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ठाणे के राबोडी पुलिस ने 17 फरवरी को राबोडी के असलम शमीउल्लाह खान (54) और सलीम ज़खरुद्दीन शेख (45) को गिरफ्तार किया था तो वही 27 फ़रवरी को मुंबई के एंटोफिल स्लम के तांत्रिक बाबा साहेबलाल वजीर शेख उर्फ यूसुफ बाबा (61) को गिरफ्तार किया है। राबोडी से पुलिस ने चार लोगों  तौसीफ शेख (30), शबाना शेख (45), शब्बीर शेख (53) को और लालबाग, मुंबई से हितेंद्र शेट्टी को गिरफ्तार किया  है।

यह गिरोह पीड़ित लड़कियों की जासूसी करता था और उन्हें पैसे देने का लालच देता था। साथ ही पीड़ित लड़कियों को विश्वास दिलाने के लिए उन्हें कमरे में ढेरो पैसे रखे हैं ऐसा वीडियो दिखाकर झूठा लालच दिया करते थे। पीड़ित लड़कियां और महिलाएं जब करोड़ों रुपये रखे होने का वीडियो देखती थीं तो उनके चंगुल में फंस जाती थीं। वे लोग महिलाओं और लड़कियों को तांत्रिक बाबा से मिलवाते थे जो बंद कमरे में मिलता था। बाबा उनसे कहता था कि अगर उन्हें पैसे चाहिए तो उन्हें जैसा कहा जाए वो करें।

यह चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब पुलिस ने एक युवती की तलाश की जो अपने घर से गायब हो गई थीं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गिरोह ने 17 महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था। 

डॉक्टर, मीडिया, रासी कोड वर्ड्स का होता था उपयोग..

किसी बच्चे या महिला को बहला-फुसलाकर उसे भोंदू बाबा के पास लाया जाता था और अश्लील वीडियो दिखाया जाता था। आरोपियों द्वारा कोड वर्ड का इस्तेमाल कर तांत्रिक को डॉक्टर कहा जाता था और उसके साथियों को मीडिया कहा जाता था,जबकि पीड़ित को कोड वर्ड रासी दिया जाता था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि जब महिला या लड़की तैयार हो जाती थी तो तंत्र मंत्र द्वारा पैसे की बरसात कराई जाती थी। उस बारिश को देखने के बाद आरिपियों द्वारा ‘रस्सी तय्यार है’ ऐसा कोड वर्ड कहकर आगे के कारनामों को अंजाम दिया जाता था। बाबा महिलाओं से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था।

(ठाणे से रिजवान शेख की रिपोर्ट)

Latest Crime News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *