मार्च में बना रहे हैं घूमने का मन तो इन हिडन Hill station पर घूम आएं, दिल्ली से नहीं है ज़्यादा दूर


Hidden hill stations of india - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
Hidden hill stations of india

सर्दी अब खत्म हो रही है और मौसम बदल रही है। इस मौसम में आप घूमने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि इस वक्त न ज्यादा ठंड है न ज्यादा गर्मी। अगर आप इस मैढ़ के महीने में हिल स्टेशन जाना कहाहते हैं तो चलिए हम आपको उन हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं जो हिडन हैं। यानी जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं। ये हिल स्टेशन दिल्ली से ज़्यादा दूर भी नहीं हैं। चलिए आपको बताते हैं इस महीने आप किन हिल स्टेशन पर घूमने जा सकते हैं।

  1. औली: सेब के बगीचों, बांज और देवदार के पेड़ों और पहाड़ों से घिरा औली का आकर्षण देखते ही बनता है। दुनिया की सबसे ऊंची झील औली में स्थित है। आप यहाँ स्कीइंग के अलावा ट्रकिंग भी कर सकते हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों का आनंद उठा सकते हैं।
  2. मैक्लोडगंज : मैक्लोडगंज ट्रेकर्स के बीच लोकप्रिय है। इसे लिटिल ल्हासा के नाम से भी जाना जाता है और यह तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा का घर होने के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मैक्लोडगंज पूरे हिमाचल प्रदेश राज्य में सबसे मंत्रमुग्ध कर देने वाले हिल स्टेशन में से एक है
  3. धनोल्टी: उत्तराखंड में स्थित धनोल्टी एक अद्भुत हिल स्टेशन है। समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन है, अपने मनोरम दृश्यों से आपको अचंभित करेगा। यहां से विशाल हिमालय की श्रृंखला का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।
  4. जीभी: हरे-भरे जंगलों और कई तरह के पहाड़ों से घिरे जीभी की सुंदरता देखने लायक है। हिमाचल प्रदेश में स्थित जीभी घने देवदार के जंगल, शांत मीठे पानी की झीलें और प्राचीन मंदिर इस जगह को देखने लायक बनाते हैं।
  5. कुफरी: शिमला से 16 किमी की दूरी पर स्थित कुफरी एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जो बर्फ से लदी चोटियों के लिए जाना जाता है। यात्रियों को कुफरी तक पहुंचने के लिए या तो पैदल यात्रा करनी पड़ती है या पार्किंग स्थल से टट्टू का सहारा लेना पड़ता है।
  6. कसोल: दिल्ली के पास सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक कसोल की ख़बसूरती किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है। हिमाचल में पार्वती नदी के किनारे स्थित एक छोटा सा गाँव, कसोल एक पर्यटक आकर्षण है जो तेजी से ट्रेकर्स, बैकपैकर्स और प्रकृति प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह अनोखा छोटा सा गाँव प्राकृतिक प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है।

महाराष्ट्र के इस मंदिर में आज भी विराजमान हैं महादेव, शिवरात्रि में दर्शन पाने के लिए झटपट बनाएं प्लान

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *