हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी करनाल से लड़ेंगे विधानसभा का उपचुनाव, बीजेपी ने की घोषणा


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी- India TV Hindi

Image Source : FILE-PTI
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार होंगे। भाजपा ने एक सूची जारी कर उनके नाम की घोषणा की। पिछले दिनों एक आश्चर्यजनक कदम में, भाजपा ने लोकसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) नेता सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था।

खट्टर की सीट से लड़ेंगे चुनाव

सैनी ने 12 मार्च को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उसी दिन सैनी के साथ चार भाजपा विधायकों और एक निर्दलीय विधायक ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली थी। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। वह हरियाणा विधानसभा में करनाल का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

6 महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सैनी का छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य है। वह वर्तमान में कुरुक्षेत्र के सांसद हैं। भाजपा ने पिछले दिनों पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल को लोकसभा चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है।

इनपुट-भाषा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *