संजय निरुपम कांग्रेस से निष्काषित, पार्टी विरोधी बयानों के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने की कार्रवाई


संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित।- India TV Hindi

Image Source : PTI
संजय निरुपम कांग्रेस से निष्कासित।

लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का हिस्सा रहे महाराष्ट्र के चर्चित नेता संजय निरुपम को आखिरकार कांग्रेस पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच हुए सीट बंटवारे को लेकर संजय निरुपम लगातार तीखे बयान जारी कर रहे थे। निरुपम ने हाल ही कांग्रेस के आलाकमान को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था। आखिरकार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद संजय निरुपम के निष्कासन को मंजूरी दे दी है। 

6 साल के लिए निष्कासित हुए निरुपम


कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता संजय निरुपम को तत्काल प्रभाव से 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता भारत सिंह ने भी आलाकमान को संजय निरुपम पर कारवाई कर पार्टी से निष्कासित करने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जिस तरह से निरुपम पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक गलत मैसेज जा रहा है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *