Lok Sabha Elections 2024: बीएसपी ने जारी की अपने 12 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें किसे-कहां से मिला मौका


बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों एक नई लिस्ट जारी की- India TV Hindi

Image Source : PTI(FILE)
बहुजन समाज पार्टी ने उम्मीदवारों एक नई लिस्ट जारी की

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी यानी बी.एस. पी. ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बसपा ने 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जारी की गई तीसरी सूची में नंदकिशोर पुंडीर, हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय,सुरेश सिंह, गुलशन देव शाक्य, अंशय कालरा, अशोक कुमार पांडे, राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान, इमरान बिन जफर,  सरवर मलिक, शुभ नारायण,  इंदू चौधरी, मनीष त्रिपाठी के नाम शामिल है। 

किसे कहां से मिला टिकट 

  1. गाजियाबाद लोकसभा सीट से नंदकिशोर पुंडीर
  2. अलीगढ़ लोकसभा सीट से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय
  3. मथुरा लोकसभा सीट से सुरेश सिंह 
  4. मैनपुरी लोकसभा सीट से गुलशन देव शाक्य
  5. खीरी लोकसभा सीट से अंशय कालरा रॉकीजी
  6. उन्नाव लोकसभा सीट से अशोक कुमार पांडे
  7. मोहनलालगंज लोकसभा सीट से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान
  8. लखनऊ लोकसभा सीट से सरवर मलिक 
  9. कन्नौज लोकसभा सीट से इमरान बिन जफर
  10. कौशांबी लोकसभा सीट से शुभ नारायण
  11. लालगंज लोकसभा सीट से इंदू चौधरी 
  12. मिर्जापुर लोकसभा सीट से मनीष त्रिपाठी 

जानकारी दे दें कि बहुजन समाज पार्टी यानी बी.एस. पी. ने अपनी इस सूची में मथुरा सीट पर अपना उम्मीदवार बदला है। बसपा ने कमलकांत उपमन्यु का टिकट काटकर अब सुरेश सिंह को मौका दिया है। 

ये भी पढ़ें- यूपी के सीतापुर स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त, फर्श पर किया जा रहा मरीजों का इलाज


 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *