सोनिया गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- ‘लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे प्रधानमंत्री’


 सोनिया गांधी- India TV Hindi

Image Source : ANI
सोनिया गांधी

राजस्थान के जयपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने कहा कि ‘पीएम मोदी खुद को महान मान कर, देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं’। विपक्षी नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। आज लोकतंत्र खत्म हो गया है।” हमारा देश खतरे में है। हमारे संविधान को बदलने की साजिशें की जा रही हैं…”। 

महंगाई को लेकर बीजेपी पर हमला बोला

 

सोनिया गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम लोग तानाशाही से डटकर मुकाबला करेंगे। आज देश में खाने-पीने से लेकर सभी चीजें महंगी हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए जनता से कई वादे भी किए। उन्होंने कहा कि इंडिया गंठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं उसे पूरा लागू किया जाएगा। 

प्रियंका गांधी ने भी पीएम मोदी पर साधा निशाना

राजस्थान के जयपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकि ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है। आज बेरोजगारी चरम पर है बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ने क्या किया?…वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए. अग्निवीर योजना लाए जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं…किसान सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। 

आपका वोट लोकतंत्र को बचाएगाः प्रियंका

  प्रियंका गांधी ने कहा कि आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र खतरे में कैसे है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई हैं कमजोर किया जा रहा है, उनका दुरुपयोग किया जा रहा है, आज स्थिति यह है कि लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *