कच्चे आम की ऐसी सब्जी पहले नहीं खाई होगी, देखते ही मुंह में पानी आ जाएगा, जानें रेसिपी


कच्चे आम की लौंजी- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कच्चे आम की लौंजी

कच्चे आम का सीजन चल रहा है। कच्चे आम को कुछ लोग कैरी और अमिया भी कहते हैं। कच्चे आम से चटनी, पना, अचार और सब्जी बनाई जाती है। आज हम आपको कच्चे आम से लौंजी बनाना बता रहे हैं, जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। स्वाद में खट्टी-मीठी लगने वाली आम की लौंजी बनाना बेहद आसान है। आम की लौंजी कई दिनों तक खराब नहीं होती है। इसे बनाने के लिए न प्याज और न ही टमाटर की जरूरत पड़ेगी। सिर्फ आम से बन जाएगी इतनी टेस्टी सब्जी, कि पड़ोसी भी आपसे रेसिपी पूछेंगे.

कच्चे आम की लौंजी कैसे बनाते हैं, जानें रेसिपी

  1. आम की लौंजी बनाने के लिए आपको करीब 3-4 मीडियम साइज के कच्चे आम लेने हैं।

  2. आम को धोकर छील लें और लंबे-लंबे टुकड़ों में आलू की तरह काट लें।

  3. अब एक पैन में 2-3 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें, इसमें 2 टी स्पून मीठी सौंफ डालें।

  4. तेल को हल्का ठंडा होने पर थोड़ी हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें। 

  5. अब इसमें कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े डाल दें और करीब 2 बड़ी कटोरी पानी डाल दें।

  6. आप चाहें तो कच्चे आम की गुठलियां भी इसमें डाल सकते हैं इन्हें चूस कर खा सकते हैं।

  7. सब्जी में एक उबाल आ जाए तो इसमें नमक डाल दें और आम को गलने तक पकाएं।

  8. जब आम गल जाए तो इसमें स्वाद से हिसाब से चीनी या फिर थोड़ा गुड़ मिला दें।

  9. आपको कितना खट्टा पसंद है गुड़ और चीनी की मात्रा उसी के हिसाब से रखें।

  10. सब्जी को हल्का मैश कर दें जिससे पानी और पल्प हल्का मिक्स हो जाए।

  11. तैयार है कच्चे आम की लौंजी, इसे आप रोटी, परांठा या फिर चावल के साथ खाएं।

  12. खास बात ये है कि कच्चे आम की लौंजी को आप हफ्तेभर तक खा सकते हैं ये जल्दी खराब नहीं होती है।

 

 

Latest Lifestyle News





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *