संगरूर जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प, दो की मौत, दो की हालत गंभीर


Punjab Police- India TV Hindi

Image Source : ANI
पंजाब पुलिस

पंजाब की संगरूर जेल में कैदियों के बीच आपसी झड़प के चलते दो की मौत हो गई और अन्य दो कैदियों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात झड़प के बाद चार कैदियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य दो कैदियों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें पटियाला रेफर किया गया है।

डॉ. करणदीप कहेल ने कहा “जेल से कुल चार मरीज यहां लाए गए थे। इनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। अन्य दो की हालत गंभीर थी। उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया।” जिन कैदियों की मौत हुई है, उनके नाम हर्ष और धर्मेंद्र हैं।

सिमरन पर कई मुकदमे दर्ज

गगनदीप सिंह, मोहम्मद हारिस और सिमरन इस झड़प में घायल हुए हैं। सिमरनजीत सिंह ने ही सबसे पहले हमला किया था। जब कैदी सोने के लिए अपने बैरक में जा रहे थे, तभी सिमरनजीत ने अपने साथियों की मदद से हर्ष और धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कटर से धर्मेंद्र और हर्ष की गर्दन, छाती और मुंह पर वार किए। उनके शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान पाए गए हैं। सिमरनजीत पर हत्या सहित 18 मुकदमे दर्ज हैं। वह लगभग छह साल से जेल में बंद है। झड़प के बाद दोनों गुटों के कैदियों को अलग-अलग बैरक में रखा गया है। 




यह भी पढ़ें-

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *