Apr 21, 2024
7:41 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता मुकाबला
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मुकाबले को 1 रन से जीत लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने ऑल आउट होकर 20 ओवर में 221 रन बनाए हैं।
Apr 21, 2024
7:39 PM (IST)
कर्ण शर्मा हुए आउट
आरसीबी के बल्लेबाज कर्ण शर्मा लौटे पवेलियन। टीम का स्कोर 220 रन है।
Apr 21, 2024
7:33 PM (IST)
दिनेश कार्तिक हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पवेलियन लौट गए हैं। टीम का स्कोर 8 के नुकसान पाए 208 रन है।
Apr 21, 2024
7:24 PM (IST)
आरसीबी की पारी के 18 ओवर हुए पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 ओवर के बाद 192 रन बना लिए हैं। कर्ण शर्मा 2 रन और दिनेश कार्तिक 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 12 गेंदों में 31 रनों की जरूरत है।
Apr 21, 2024
7:21 PM (IST)
सुयश प्रभुदेसाई लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज सुयश प्रभुदेसाई 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। दिनेश कार्तिक के साथ कर्ण शर्मा क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन है।
Apr 21, 2024
7:10 PM (IST)
आरसीबी का स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 16 ओवर के बाद 181 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों को बढ़िया साझेदारी बनाकर टीम को जीत की ओर ले जाना होगा। टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 42 रनों की जरूरत है।
Apr 21, 2024
7:00 PM (IST)
आरसीबी की पारी के 14 ओवर हुए पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से दिनेश कार्तिक 5 रन और सुयश प्रभुदेसाई 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 35 गेंदों में 55 रनों की जरूरत है।
Apr 21, 2024
6:56 PM (IST)
महिपाल लोमरोर लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज महिपाल लोमरोर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। सुयश प्रभुदेसाई के साथ दिनेश कार्तिक क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन है।
Apr 21, 2024
6:53 PM (IST)
कैमरन ग्रीन लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन पवेलियन लौट गए हैं। सुयश प्रभुदेसाई के साथ महिपाल लोमरोर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन है।
Apr 21, 2024
6:48 PM (IST)
रजत पाटीदार ने गंवाया विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज रजत पाटीदार अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। कैमरन ग्रीन के साथ सुयश प्रभुदेसाई क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 12 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 143 रन है।
Apr 21, 2024
6:45 PM (IST)
विल जैक्स लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विल जैक्स शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। रजत पाटीदार के साथ कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 21, 2024
6:39 PM (IST)
आरसीबी की आधी पारी हुई समाप्त
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 10 ओवर के बाद 123 रन बना लिए हैं। पिछले ओवर में रजत पाटीदार ने 2 छक्के और 2 चौके लगाकर 22 रन बनाए हैं। टीम को जीत के लिए 57 गेंदों में 94 रनों की जरूरत है।
Apr 21, 2024
6:32 PM (IST)
आरसीबी के बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विल जैक्स और रजत पाटीदार बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। विल जैक्स 53 रन और रजत पाटीदार 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 9 ओवर के बाद 100 रन बना लिए हैं।
Apr 21, 2024
6:19 PM (IST)
पावरप्ले में आरसीबी का स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं। टीम की ओर से विल जैक्स 40 रन और रजत पाटीदार 6 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले ओवर में विल जैक्स ने 3 छक्के और 1 चौका लगाकर 22 रन बनाए। टीम को जीत के लिए 84 गेंदों में 149 रनों की जरूरत है।
Apr 21, 2024
6:12 PM (IST)
आरसीबी की टीम का स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 4 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाकर खेल रही है। रजत पाटीदार 5 रन और विल जैक्स 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 21, 2024
6:09 PM (IST)
फॉफ डुप्लेसिस लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। विल जैक्स के साथ रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन है।
Apr 21, 2024
6:05 PM (IST)
विराट कोहली हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स के बल्लेबाज विराट कोहली 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। फॉफ डुप्लेसिस के साथ विल जैक्स क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।
Apr 21, 2024
5:55 PM (IST)
आरसीबी की टीम की पारी के 2 ओवर हुए पूरे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 2 ओवर के बाद 27 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 रन और फॉफ डुप्लेसिस 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 21, 2024
5:47 PM (IST)
आरसीबी की पारी हुई शुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसिस क्रीज पर मौजूद हैं। टीम ने 1 ओवर के बाद 14 रन बना लिए हैं।
Apr 21, 2024
5:27 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने बनाए 222 रन
कोलकाता नाईट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 120 गेंदों में 223 रनों की जरूरत है।
Apr 21, 2024
5:14 PM (IST)
श्रेयस अय्यर हुए आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनाअर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौट गए हैं। आंद्रे रसल के साथ रमनदीप सिंह क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन है।
Apr 21, 2024
5:08 PM (IST)
श्रेयस अय्यर की शानदार पारी
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मुश्किल समय में संभाला। आंद्रे रसल भी 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 178 रन है।
Apr 21, 2024
4:59 PM (IST)
16 ओवर के बाद कोलकाता की टीम का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 16 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर खेल रही हैं। टीम की ओर से श्रेयस अय्यर 40 रन और आंद्रे रसल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 21, 2024
4:51 PM (IST)
रिंकू सिंह लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से आंद्रे रसल बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 142 रन है।
Apr 21, 2024
4:37 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12 ओवर के बाद 4 विकेट 126 रन है। रिंकू सिंह 18 रन और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 21, 2024
4:28 PM (IST)
कोलकाता की टीम की आधी पारी हुई समाप्त
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 10 ओवर के बाद 107 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से श्रेयस अय्यर 18 रन और रिंकू सिंह 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Apr 21, 2024
4:23 PM (IST)
वेंकटेश अय्यर ने गंवाया विकेट
कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के रूप में अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। श्रेयस अय्यर के साथ रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 101 रन है।
Apr 21, 2024
4:19 PM (IST)
कोलकाता की टीम की पारी 8 ओवर हुए पूरे
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 8 ओवर के बाद 93 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से श्रेयस अय्यर 15 रन और वेंकटेश अय्यर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Apr 21, 2024
4:11 PM (IST)
अंगकृष रघुवंशी हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज यश दयाल ने छठे ओवर में 2 विकेट लिए हैं। उन्होंने छठे ओवर की आखिरी गेंद में अंगकृष रघुवंशी का विकेट भी चटका दिया। वेंकटेश अय्यर के साथ क्रीज पर श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। टीम ने पावरप्ले के दौरान 3 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं।
Apr 21, 2024
4:06 PM (IST)
सुनील नारयण हुए आउट
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज 5.2 ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। टीम की ओर से वेंकटेश अय्यर क्रीज पर आए हैं। टीम ने पावरप्ले के दौरान 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए हैं।
Apr 21, 2024
3:58 PM (IST)
फिलिप साल्ट लौटे पवेलियन
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज फिलिप साल्ट 48 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। सुनील नारायण के साथ अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन है।
Apr 21, 2024
3:55 PM (IST)
कोलकाता का बड़ा ओवर
कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज फिलिप साल्ट ने पिछले ओवर में 2 छक्के और 4 चौके लगाकर 13 गेंदों में 48 रन बना लिए हैं। वहीं सुनील नारायण 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम ने 4 ओवर के बाद 56 रन बना लिए हैं।
Apr 21, 2024
3:44 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 ओवर के बाद 23 रन बना लिए हैं। फिलिप साल्ट 20 रन और सुनील नारायण शून्य बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम का मौजूदा रन रेट 11.5 का है।
Apr 21, 2024
3:31 PM (IST)
फिलिप साल्ट और सुनील नारायण उतरे क्रीज पर
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हो गई है। टीम की ओर से सुनील नारायण और फिलिप साल्ट बल्लेबाजी मैदान पर आ गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गेंदबाजी के लिए मोहम्मद सिराज को भेजा।
Apr 21, 2024
3:14 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट विकल्प:
सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत, हिमांशु शर्मा, विजयकुमार वैश्य, स्वप्निल सिंह।
Apr 21, 2024
3:13 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट विकल्प:
सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रहमानुल्लाह गुरबाज़।
Apr 21, 2024
3:11 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग XI:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।
Apr 21, 2024
3:10 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI:
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
Apr 21, 2024
3:03 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता टॉस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने गेंदबाजी का फैसला लिया है।
Apr 21, 2024
3:01 PM (IST)
आज के मैच में मौसम का हाल
कोलकाता में 21 अप्रैल को आसमान में बादल छाये रहेंगे. हालाँकि, बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है, क्योंकि बादलों का आवरण दोपहर 3 बजे 12 प्रतिशत से बढ़कर शाम 7 बजे 32 प्रतिशत हो जाएगा। तापमान उच्च 30 के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर 3 बजे नमी 23 प्रतिशत से बढ़कर शाम 7 बजे 57 प्रतिशत हो जाएगी।
Apr 21, 2024
2:59 PM (IST)
आज के मैच में पिच का हाल
कोलकाता का ईडन गार्डन्स बल्लेबाजों के अनुकूल मैदान के रूप में जाना जाता है। इस सीजन में, ईडन गार्डन्स ने सिर्फ दो मैचों की मेजबानी की है, जो एक उच्च स्कोरिंग मामला साबित हुआ।रविवार को आगामी केकेआर बनाम आरसीबी आईपीएल 2024 मैच संख्या 36 में इसी तरह की स्थिति देखने की उम्मीद है।
Apr 21, 2024
2:55 PM (IST)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, सौरव चौहान, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, विजयकुमार विशाक, रीस टॉपली, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, सुयश प्रभुदेसाई , स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, ग्लेन मैक्सवेल, आकाश दीप, राजन कुमार, टॉम करन, मयंक डागर, अल्ज़ारी जोसेफ, कैमरन ग्रीन, मनोज भंडागे, हिमांशु शर्मा।
Apr 21, 2024
2:55 PM (IST)
कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड:
फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अल्लाह ग़ज़नफ़र, साकिब हुसैन, शेरफेन रदरफोर्ड, चेतन सकारिया, नितीश राणा, श्रीकर भरत, दुष्मंथा चमीरा।
Apr 21, 2024
2:55 PM (IST)
आज का मैच
आईपीएल 2024 का 36वां मैच आज ईडन गार्डेन्स कोलकाता में खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने- सामने होंगे। थोड़ी ही देर में टॉस होने वाला है।